पंच दिवसीय महोत्सव संपन्न …… उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

0
156

जयपुर। शहर के प्रताप नगर सेक्टर 8 दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में पंच दिवसीय श्री मज्ज़ाजिनेन्द्र महाअर्चना सिद्धचक्र महामंडल विधान पूजन के पांचवे और अंतिम दिन प्रातः 8.30 बजे महोत्सव में सम्मिलित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि – ” जो कृत्य स्वयं को स्वीकार न हो वह कृत्य दूसरों के साथ कभी नही करना चाहिये। मनुष्य अगर असमय में किसी प्राणी का घात करता है तो वह भी असमय में मृत्यु का पात्र होता है। मनुष्य को स्वयं कृत कर्म का फल अवश्यमेव भोगना पड़ता है कर्म किसी का सगा सम्बन्धी नही है। गेंद को जितने फोर्स के साथ दीवार पर मारा जाए वह उतनी ही तेजी से वापस लौट आती है। उसी प्रकार कर्म करते वक्त मनुष्य के मन में जितनी क्रूरता, संकलेशिता होती है उतनी ही तीव्रता से कर्म का आश्रव होता है और उतनी ही शक्ति का कर्म अपना फल देता है।

आचार्य सौरभ सागर ने कहा की
 – मनुष्य अपनी अर्थव्यवस्था, समाज संरचना, नीति, धर्म, संस्कृति आदि का ध्यान रखे बिना, सिर्फ शौक, मनोरंजन, स्वाद व सुविधा के लिए अपने पर्यावरण का नाश करने पर तुला हुआ है। जो सदियों से मनुष्य का साथ दे रहें है, मनुष्य उसी का संहार कर रहा है। स्वयं हरी – भरी धरती को रेगिस्तान बना रहा है। स्वयं ही प्रदूषण उत्पन्न कर रहा है। मनुष्य पर्यावरण को संतुलित रखने के बजाय पशु व वृक्षों का नाश कर रहा है। राम – राज्य में दूध की नदियां एवं कृष्ण राज्य में घी की नदियां बहा करती थी पर आज के राज्य में चाय भी नसीब नही है ; क्योंकि मनुष्य की ही क्रूर प्रवृति मनुष्य का शोषण कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा, समाजसेवी महेश काला, सुनील बक्सी ने लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान

मुख्य समन्वयक गजेंद्र बड़जात्या ने बताया की महोत्सव के आखिरी दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, जयपुर नगर निगम ग्रेटर प्रतिपक्ष नेता राजीव चौधरी, वीर सेवक मंडल अध्यक्ष महेश काला, श्री महावीर शिक्षा परिषद मंत्री सुनील बक्सी, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा सहित मुख्य अतिथि केलाशचन्द, माणकचन्द, रमेश ठोलिया आदि ने भी सम्मिलित होकर आचार्य सौरभ सागर महाराज को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अध्यक्ष कमलेश जैन, मंत्री महेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष दुर्गालाल जैन, कोषाध्यक्ष धर्मचंद जैन, चेतन जैन निमोडिया, राजेंद्र सोगानी, नरेंद्र जैन आवा वाले, महेश सेठी, बाबूलाल जैन इटुंदा, प्रचार संयोजक सुनील साखुनियां आदि ने सभी आमंत्रित अतिथियों का केसर तिलक लगाकर, माला, साफा और पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान आयोजन में उपस्थित सभी श्रावकों ने वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण चंद छाबड़ा के 94 वें जन्मदिवस पर तालियों की गड़गड़ाहट के अभिनंदन किया। पांच दिन चले आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे समाज श्रेष्ठियों, समाज समिति के पदाधिकारियों, महिला मंडल और युवा मंडल के पदाधिकारियों का भी सम्मान श्री पुष्प वर्षायोग समिति द्वारा किया गया।

श्रावकों ने भगवान शांतिनाथ के कलशाभिषेक, शांतिधारा, विधान पूजन कर विश्वशांति महायज्ञ में दी आहुति

वर्षायोग समिति गौरवाध्यक्ष राजीव जैन गाजियाबाद वालों ने बताया की मंगलवार को पंच दिवसीय महाअर्चना महोत्सव संपन्न हुआ, इससे पहले प्रातः 6.30 बजे श्रावकों ने भगवान शांतिनाथ स्वामी के स्वर्ण एवं रजत कलशों से कलशाभिषेक कर प्रारंभ किया, इसके पश्चात विश्व में शांति स्थापित करने की कामना के साथ आचार्य सौरभ सागर महाराज के मुखारविंद भव्य शांतिधारा कर की गई। इसके बाद पंडित संदीप जैन के निर्देशन में सौधर्म, कुबेर, इंद्र-इंद्राणी सहित सैकड़ों श्रावक व श्राविकाओं ने जल, चंदन, अक्षत, पुष्प, नेवेघ, दीप, धूप, फल, अर्घ के साथ अष्ट द्रव्यों और भजन – भक्ति के साथ जिनेन्द्र महाअर्चना में भाग लेकर सिद्ध परमेष्ठि भगवानों की श्रद्धा – भक्ति और आस्था के साथ विधानपुजन कर कर्मों की निर्जरा के लिए अर्घ चढ़ाए।

शिखर चंद जैन और नरेश जैन बनेठा वालो ने ली जीवन आशा हॉस्पिटल की आजीवन सदस्यता, महिला ने लिया एक विकलांग के गोद

आचार्य सौरभ सागर महाराज की प्रेरणा से गाजियाबाद में चल रहे जीवन आशा हॉस्पिटल जिसमें प्रत्येक विकलांग का नि:शुल्क इलाज होता है में जयपुर शहर भी अपनी भागीदारी निभा रहा है और उससे जुड़कर विकलांग लोगों को इलाज उपलब्ध करवा रहा है, पांच दिन चले विधान पूजन में आयोजन के सौधर्म इंद्र नरेश बनेठा वालों और वर्षायोग समिति के मुख्य संयोजक शिखर चंद जैन परिवार ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन आशा हॉस्पिटल से जुड़ने की भावना जताई और आजीवन विकलांग लोगों को इलाज उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया, जीवन आशा हॉस्पिटल सम्पूर्ण देश में एकमात्र ऐसा हॉस्पिटल है जिसमें रहने, खाने, इलाज, ऑपरेशन, दवाई सब कुछ फ्री में उपलब्ध करवाया जाता है, जिसका संचालन आचार्य सौरभ सागर चेरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े ट्रस्टियों और समाजसेवियों द्वारा किया जाता है। मंगलवार को एक विकलांग बच्चे को प्रताप नगर सेक्टर 3 की समाजसेवी महिला ने एक साल के लिए गोद भी लिया, उस बच्चे के इलाज पर लगभग एक लाख रु खर्च होना है, जैन महिला ने 1 लाख 11 रु की सदस्यता लेकर उस बच्चे को गोद लेकर इलाज करवाने का संकल्प लिया।

30 जुलाई को 251 यात्री करेगे जीवन आशा हॉस्पिटल
और मनसापूर्ण महावीर जैन मंदिर की यात्रा

वर्षायोग समिति सदस्य आलोक जैन तिजारिया ने जानकारी देते हुए बताया की आचार्य सौरभ सागर महाराज के आशीर्वाद से विधान पूजन में सम्मिलित 251 यात्री गाजियाबाद स्थित जीवन आशा हॉस्पिटल और मंशापूर्ण महावीर दिगंबर जैन मंदिर की एक दिवसीय यात्रा करेगे। यह यात्रा पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है जयपुर से यात्रा 29 जुलाई को रात्रि में प्रताप नगर सेक्टर 8 जैन मंदिर से रवाना होगी और 30 जुलाई को मध्य रात्रि में वापस जयपुर पहुंचेगी।

अभिषेक जैन बिट्टू
मो – 9829566545

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here