मर्यादा और स्वर्णिम जयंती महोत्सव का समापन

0
84
“मर्यादा और स्वर्णिम जयंती महोत्सव का समापन”
*डॉ वीरेंद्र हेगड़े मुख्य अतिथि उपस्थित हुए*
गुवाहाटी : हिंदी राष्ट्रभाषा से मुझे बहुत प्यार है। असम की धरती पर इतनी दूर से महाराज जी 2000 कि.लो.पेडल असम आए है। भारत मे ब्रह्मपुत्र को छोड़ कर कावेरी, नर्मदा, गंगा,सब स्त्रिलिंग नदी है। मुझे इतनी खुशी है कि मैं और मेरा भाई सुरेंद्र दोनों इधर आए और 2 दिन पूरा शहर का जो धर्म स्थान है उधर दर्शन किया और महाराज जी का दर्शन हुआ। मंदिर का दर्शन हुआ और आपके साथ दो दिन आपके धर्म दृष्टि को समझा और मनीष भाई वह दो दिन से हमारे साथ रहा है और हमारी पूरी सेवा कि है और यह आगे भी सेवा करने का बहुत उत्सुक है और यह माइनॉरिटी मेंबर भी है।डॉ. हेगडे ने कहा कि कर्नाटक धर्म स्थल में  15000 औरतों को हर महीने पेंशन मिल रहा है, खाना मिल रहा है, रक्षा भी कर रहे है, यह सब महाराज जी की सेवा और आशीर्वाद का फल है। उन्होंने आचार्य श्री का  आभार प्रकट किया। तत्पश्चात आचार्य श्री ने डॉ.हेगडे को सिंपल सा मानव की उपाधि देते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को हमारी जैन संस्कृतिको देखना है तो कर्नाटक में बाहुबली गोमतेश्वर के धर्मस्थल मे साफ सफाई को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे किचन में भी इतनी साफ सफाई नहीं मिलेगी। आचार्य श्री ने कहा कि वहां पर भी दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के द्वारा निर्मित असम भवन है, जो एक सुंदर होटल जैसा बनाया गया है। इससे पूर्व आज आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज का 23वे दीक्षा दिवस के उपलक्ष में 51 फुट लंबा ध्वजा फैराया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हेगेडे़ द्वारा विभिन्न धार्मिक किताबों का विमोचन भी किया गया एवं गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा आचार्य श्री को अशोक जैन छाबड़ा को एवं महावीर जैन गंगवाल को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मनीष जैन द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया की मर्यादा एवं स्वर्णिम जयंती महोत्सव के उपलक्ष में आज प्राप्त भगवान महावीर धर्म स्थल से आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस आयोजन स्थल में पहुंची।जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग कै सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई है।।
 *सुनील कुमार सेठी*
प्रचार प्रसार विभाग, श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here