महावीर के संदेशो में छुपा है खुशहाल गणतंत्र का राज मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज

0
49

इंदौर। भगवान महावीर के संदेशो में हमला खुशहाल गणतंत्र का राज छिपा है। महावीर मुख्य सिद्धांत सत्य अहिंसा दया करूणा प्रेम सद्भाव अनेकांत और अपरिग्रह का यदि दुनिया आंशिक रूप से भी अनुकरण करें तो भी हमारा गणतंत्र दिवस मनाना सार्थक हो सकता है। जीवों को मारने काटने का निषेध करना ही अहिंसा है,ऐसी बात नहीं है। महावीर कहते हैं कि किसी भी प्राणी को रंचमात्र भी कष्ट नहीं देना, दुःखी नहीं करना सही मायने में अहिंसा है।

उक्त बातें 75 वें गणतंत्र दिवस पर मुनि श्री १०८ पुण्य सागर जी महाराज ने विश्व जैन संगठन और दिगम्बर जैन सामाजिक संसद इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में दादा रतन पाटोदी चौराहा सुपर कोरिडोर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर सामाजिक संसद के नरेन्द्र जी वेद ने कहा कि अब प्रति वर्ष धूमधाम से दादा रतन पाटोदी चौराहे पर झण्डा वंदन किया जाएगा। वही दादा रतन पाटोदी के पुत्र नकुल पाटोदी ने अपनी बात रखते हुए गणतंत्र के सही मायने क्या होने चाहिए इस बात पर प्रकाश डाला।

उक्त जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया ने बताया कि सर्वप्रथम दादा रतन पाटोदी चौराहा पर मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के सानिध्य में तिरंगा फहराया गया इसके पश्चात मिठाई वितरण की गयी। कार्यक्रम में  प्रदीप पाटोदी, पारस जैन, मनीष जैन , केसी जैन, दिपेश जैन, चर्चित पाटोदी, प्रवीण जैन, अमित जैन, विशाल जैन के साथ कई गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के अध्यक्ष मंयक जैन ने किया और आभार महामंत्री ओम पाटोदी ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here