काठमांडू जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
***********
फागी संवाददाता
काठमांडू सकल जैन समाज की की अगुवाई में भगवान महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाणोत्सव महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मंदिर समिति के सुभाष जैन ने बताया कि जैन मंदिर काठमांडू में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के 2552 वें निर्वाण दिवस पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी केतत्वाधान में 21 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:30 बजे बड़े ही उमंग उत्साह के साथ भक्ति भाव से निर्वाण कांड भाषा का उच्चारण कर जयकारों के साथ सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, इस अनुपम निर्वाण महोत्सव के बारे में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर काठमांडू के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम प्रातः काल में 7:30 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक, शांति धारा, सामूहिक भक्तिमय पूजन तत्पश्चात समाज द्वारा सामूहिक रूप से भक्ति भाव व जयकारों के साथ निर्वाण लड्डू भगवान को चढ़ाया गया। साय:काल में 51 दीपकों से सामूहिक महाआरती करके दीप चढ़ाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। पूरे मन्दिर प्रांगण को विशेष रोशनी से प्रकाशमय किया गया। अध्यक्ष सेठी के अनुसार इस विषेश दिन के पावन अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के जय कारों से पूरा मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। सामूहिक पूजन में महावीर प्रसाद जी काला रांची द्वारा दोहों के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस महा महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण जैन समाज के साथ में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य गण आदि उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यक्रम पूरे भक्ति भाव से उमंग व उत्साह के साथ संपन्न किए गए।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान











