कर्नाटक जैन महासभा के सभी घटकों की विशाल सभा

0
110

कर्नाटक जैन महासभा के सभी घटकों की विशाल सभा का आयोजन बैंगलोर के कर्नाटका जैन भवन के सभागृह में किया गया। दिनांक 16.07.2023 को सभा प्रारंभ के साथ ही परम् पूज्य आचार्य 108श्री काम कुमार नंदीजी महाराज की नृसंश हत्या की निंदा करते हुए दो मिनिट का मौन रखा गया। एवं उनकी आत्मा को परमात्मा शांति प्रदान करे ऐसी प्रार्थना की गई।
🙏🙏🙏
शुरुआत हुई अतिथियों को मंच पर आवाह्न के साथ।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तीर्थ संरक्षिणी महासभा एवं आज की सभा के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सेठी, राष्ट्रीय महामंत्री महासभा एवं सभा में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश चंद बड़जात्या, चुनावी पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा श्री डी ए पाटील, राज्याध्यक्ष तीर्थ संरक्षिणी महासभा तमिलनाडु श्री महेन्द्र कुमार धाकड़ा एवं राज्याध्यक्ष धर्म संरक्षिणी महासभा तमिलनाडु श्री सरोज कुमार बाकलीवाल ने आतिथ्य स्वीकार किया एवं मंच पर विराजमान हुए।

श्रीमति पूर्णिमा चित्तौड़ा ने मंगलाचरण किया। श्री अशोक कुमार सेठी, श्री प्रकाश चंद बड़जात्या, डी. ए. पाटील,श्री महेंद्र धाकड़ा, श्री सरोज बाकलीवाल, श्री निहाल चंद ठोलीया, श्री वीरेन्द्र बाकलीवाल, श्री जे. के. जैन एवं श्री अनिल कुमार जी सेठी ने तीर्थंकर महावीर के चित्रावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके सभा का शुभारंभ किया। श्रीमति सोनिया अजय कुमार जैन महामंत्री महिला महासभा कर्नाटक ने मंचासीन पदाधिकारियों एवं सभी सभासदों का धर्म संरक्षिणी महासभा, तीर्थ संरक्षिणी महासभा , श्रुत संवर्धिनी महासभा कर्नाटक प्रान्त की और से स्वागत किया एवं सक्रिय भाग लेने का आवाह्न किया।
धर्म संरक्षिणी महासभा, तीर्थ संरक्षिणी महासभा, श्रुत संरक्षिणी महासभा की राष्ट्रीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रकाश चंद बड़जात्या ने दी।

कर्नाटका प्रांत में चल रही सेवाओं/योगदान एवं गतिविधियों पर तीर्थ संरक्षिणी महासभा कर्नाटक राज्याध्यक्ष श्री निहाल चंद ठोलीया ने सभी के सम्मुख रखकर सहयोग की अपील की।
तीनों महासभा के राज्य अधक्ष्य के चुनाव करने की प्रक्रिया पर श्री डी ए पाटील ने प्रकाश डाला।
श्री महेन्द्र कुमार धाकड़ा ने तमिलनाडु में हो रहे जीर्णोद्घार एवं गतिविधियों पर रोशनी डाली।
तीनों चुनावी पर्यवेक्षक ने सभासदों से मिले निम्न प्रस्तावों पर विचार किया :
1. पद:
अध्यक्ष धर्म संरक्षिणी महासभा
नाम: राजकीर्ति जैन
प्रस्तावक: राकेश पहाड़िया
समर्थन: निर्मल ठोलीया
2. पद:
अध्यक्ष तीर्थ संरक्षिणी महासभा
नाम: निहाल चंद ठोलीया
प्रस्तावक: ज्ञान चंद गंगवाल
समर्थन: सुशील कासलीवाल
3.पद:
अध्यक्ष श्रुत संवर्धिनी महासभा
नाम: जे के जैन
प्रस्तावक: निखिल अजमेरा
समर्थन: नरेश गंगवाल

उपर्युक्त नामों पर पर्यवेक्षको ने अभ्यर्थियों की स्वीकृति प्राप्त होने पर एवं और अन्य प्रस्ताव की अनुपस्थिति में सर्व सम्मति से निर्विरोध विजयी घोषित किया। सभासदों एवं पर्यवेक्षको ने नव निर्वाचित घोषित किए गए अध्यक्षों का तालियों से समर्थन किया एवं खुशी जाहिर की।
श्री जे के जैन ने अपने स्वीकृति भाषण में सबका साथ सबका सहयोग की आशा प्रकट की।
श्री निहाल चंद ठोलिया एवं श्री राजकीर्ति जैन ने सदस्यता वृद्धि अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्री ज्ञान चंद गंगवाल ने मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रकाश चंद बड़जात्या एवं बाहर से पधारे अतिथियों का एवं चुनावी पर्यवेक्षको के प्रति आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को शुभकामना प्रकट की।
कर्नाटक कार्यकारिणी की और से अपने धन्यवाद प्रस्ताव में, श्री ज्ञान चंद गंगवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। श्रीमति रानी सुरेश जैन का कर्नाटका जैन भवन उपलब्ध कराने पर विशेष आभार प्रकट किया गया।
श्री अजय कुमार पाटनी ने तन मन धन से सहयोग किया,उसके लिए उनका धन्यवाद किया गया।
खुद श्री ज्ञान चंद गंगवाल ने अपना नाम तो नहीं लिया लेकिन विशेष सहयोगी श्री निर्मल ठोलीया,अशोक जैन & अर्पित जैन का बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद किया गया। श्री ज्ञान चंद गंगवाल का सभी ने धन्यवाद किया।
श्री केतन भाई शाह ने सभा संचालन बड़ी निपुणता से किया। उनका सभी की और से धन्यवाद।
रिपोर्ट प्रेषक:
प्रकाश चंद जैन पाटोदी भद्रावती महामंत्री श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा कर्नाटक प्रान्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here