जयपुर शहर में श्री दिगम्बर जैन संस्कृत शिक्षा समिति के तत्वाधान में दिगम्बर जैन युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त जैन छात्रावास का शुभारम्भ

0
1

जयपुर शहर में श्री दिगम्बर जैन संस्कृत शिक्षा समिति के तत्वाधान में दिगम्बर जैन युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त जैन छात्रावास का शुभारम्भ

फागी संवाददाता
26 फरवरी
जयपुर शहर में दिगम्बर जैन युवाओं के लिए उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु महानगर जयपुर आगमन पर छात्रावास की आवश्यकता को समझते हुए श्री दिगम्बर जैन संस्कृत शिक्षा समिति जयपुर द्वारा पिछले काफ़ी समय से जैन छात्रावास जयपुर के हृदय स्थल में यह‌ छात्रावास संचालित किया हुआ है छात्रावास में महाविद्यालय विश्वविद्यालय या उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन करने वाले अथवा CA,MBA, लॉ,मेडिकल इंजीनियरिंग आदि के लिए अध्यनरत तथा प्रशासनिक सेवा में चयन हेतु अध्ययन करने वाले दिगम्बर जैन पुरुष विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है ,जयपुर के हृदय स्थल त्रिपोलिया बाजार स्थित मनिहारों के रास्ते में यह छात्रावास नव रंगरूप व बेहतर सुविधाओं के साथ संचालित किया जा रहा है यहां से सभी स्थानों के लिए आवागमन के मेट्रो ट्रेन सहित समुचित साधन उपलब्ध हैं, छात्रावास में छात्रों के प्रत्येक कक्ष में सुविधा अनुसार पलंग, गद्दे ,टेबल, कुर्सी, पंखा अलमारी की व्यवस्था है, कार्यक्रम में शिक्षा समिति के अध्यक्ष एन. के .सेठी तथा मंत्री महेश चाँदवाड ने बताया की इस छात्रावास में ना लाभ न हानि के आधार पर संचालित छात्रावास में शुद्ध भोजनालय की व्यवस्था उपलब्ध है ।वर्तमान में छात्रावास में 50 छात्रों की व्यवस्था है प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र / अभिभावक छात्रावास के संयोजक पदम जैन बिलाला मो.- 9314024888 या केयर टेकर प० अमित शास्त्री 97823 82805 से संपर्क कर सकते है ।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here