जैन संत पुलकसागरजी गुरुदेव का उदयपुर में होगा चातुर्मास

0
1
नागपुर : तेजतर्रार वाणी के लिए विश्वभर में विख्यात जैन संत भारत गौरव राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव का वर्ष 2025 का चातुर्मास राजस्थान की झीलों की नगरी, प्राकृतिक सुंदरता, महलों के लिए प्रसिद्ध उदयपुर में हो रहा हैं।
      आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के मीडिया प्रभारी रमेश उदेपुरकर ने बताया 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे नगर निगम प्रांगण
 में गुरु गुणगान महोत्सव का आयोजन किया गया हैं। 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे नगर निगम प्रांगण में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया हैं। समारोह में नागपुर, वर्धा, अमरावती, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई सहित देशभर से भक्तगण उपस्थित रहेंगे। चातुर्मास में गुरुदेव श्री महावीर दिगंबर जैन जिनालय सर्व ऋतु विलास में विराजमान रहेंगे। गुरुदेव की झकझोर करनेवाली वाणी हैं। देशभर में अनेक लोगों को व्यसनों से मुक्त कराया हैं। केवल जैन ही नहीं जन जन में सर्वाधिक सुने जानेवाले इस संत के जैनों के अलावा जैनेतर भी भक्त हैं। वर्ष 2005 में आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव का नागपुर में भव्य चातुर्मास हुआ था, उन्होंने उस समय समाज को एक सूत्र में लाया था। गुरुदेव के प्रेरणा, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से बना यह देश का बड़ा संगठन पुलक मंच परिवार की देशभर में शाखाएं कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here