फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभव नाथ भगवान का मनाया गर्भ कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक

0
1

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभव नाथ भगवान का मनाया गर्भ कल्याणक महोत्सव हर्षोल्ल्लास पूर्वक

फागी संवाददाता

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जिनालयों मे जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभव नाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव
हर्षोल्ल्लास पूर्वक मनाया ,कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने अवगत कस्बे के बीचला मंदिर पार्श्वनाथ जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा करने बाद अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य इन्द्रनंदी महाराज, आचार्य चंद्रसागर महाराज, गणिनी आर्यिका ज्ञान मति माताजी, आर्यिका विशुद्ध मति माताजी,आर्यिका श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी, सहित विभिन्न पूर्वाचार्यों के अर्घ्य चढ़ाकर संभव नाथ भगवान के गर्भ कल्याणक महोत्सव का अर्घ्य चढ़ाकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई, कार्यक्रम में समाज के सुरेंद्र चौधरी एवं कमलेश चौधरी ने बताया कि संभव नाथ भगवान जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर थे,
जिनका जन्म श्रावस्ती नगरी में राजा जितारी और माता रानी सुसेना के यहां हुआ था, इनका प्रतीक चिन्ह घोड़ा था, इनके गर्भ में आने से 6 महीने पहले कुबेर ने रत्नवृष्टि की थी, इन्होंने दीक्षा वन में शाल्मली वृक्ष के नीचे कार्तिक कृष्णा चतुर्थी को मोक्ष प्राप्त किया था।
कार्यक्रम में पंडित संतोष बजाज, पंडित कैलाश कडीला , सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, विमल कलवाड़ा,विमल चौधरी, प्रिंस चौधरी, कमलेश चोधरी, विरेन्द्र नला,राजाबाबू गोधा तथा संतरा चोधरी,गुणमाला चौधरी, संजू चौधरी, विश्व लता चौधरी,इलायची देवी मोदी, मंजू चौधरी, आशा मोदी,सुरभि चौधरी , टीना मोदी,तथा ललिता बजाज सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here