दीक्षार्थी ब्र. शकुंतला जैन टोंक ब्र. प्रकाश चंद जैन सांगानेर की गोद भराई एवं बिंदोली निकली।

0
9
भीलवाड़ा, 18 अप्रैल- बापू नगर दिगंबर जैन समाज द्वारा दीक्षार्थियों की गोद भराई एवं भव्य बिंदोली निकली।
ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि रात्रि के 7:30 बजे आई सेक्टर बापूनगर से दीक्षार्थी ब्र. शकुंतला जैन टोंक व ब्र. प्रकाश चंद जैन सांगानेर सजी-धजी बग्गी में विराजित होकर दीक्षार्थियों के परिवारजन अशोक ,सरिता, विकास- वंदना पाटोदी,अनिल , गुणमाला पाटनी परिवार आदि ने गोद भराई कर बैंडबाजो की मधुर संगीत के साथ बिंदोली निकली। मार्गों पर महिलाएं भक्ति के साथ नृत्य करती चल रही थी। जगह-जगह श्रावकगण दीक्षार्थीयों की गोद भराई कर रहे थे। बिंदोली पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। दीक्षार्थीयों ने जिनेंद्रदेव के दर्शन कर मंच पर विराजित हुए। प्रारंभ में कल्पना सोगानी, मंजूषा जैन,  निशा जैन ने मंगलाचरण किया। गुणमाला जैन ने वैराग्य पथ पर जाने का सुंदर गीत की प्रस्तुति दी एवं रेखा जैन ने नृत्य किया। पदम प्रभु दिगंबर जैन महिला मंडल  की सदस्यों ने भक्ति भरा गीत प्रस्तुत कर दीक्षार्थियों के प्रति अनुमोदन प्रकट की। इस अवसर पर दीक्षार्थी ब्रह्मचारी शकुंतला जैन के ग्रहस्थ पुत्र विवेक जैन ने अपनी ओर से विनांजलि प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत में ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन, पूनम चंद सेठी, प्रकाश पाटनी, राजेंद्र सोगानी, ताराचंद झाझरी,अशोकपाटोदी, ताराचंद अग्रवाल, गोवर्धन अग्रवाल, राकेश बघेरवाल, कमल कासलीवाल व ओम प्रकाश पाटनी आदि ने दीक्षार्थियों की गोद भराई कर उपस्थित समस्त समाजजनों ने बारी- बारी से दीक्षार्थियों की गोद भराई की। इस उपरांत महिलाओं ने विनतियां प्रस्तुत कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।
संचालन पूनम चंद सेठी ने किया।
 समापन पर दीक्षार्थीयोके परिवारजनों ने सभी को प्रभावना दी।
 उल्लेखनीय है कि आचार्यश्री इंद्रनंदी महाराज एवं बालाचार्य मुनि निपुर्णनंदी महाराज के सानिध्य में 25 अप्रैल 2024 को अग्रवाल सदन डिग्गी मालपुरा में दीक्षार्थियों की दीक्षा संपन्न होगी।
प्रकाशनार्थ हेतु। प्रकाश पाटनी
प्रचार- प्रसार मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here