सी. ए. एसो. ने मेधावी विद्यार्थियों को की साक्षरता किट वितरित
यमुनानगर, 26 फरवरी (डा. आर. के. जैन):
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की यमुनानगर शाखा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में साक्षरता किट एवं स्टेशनरी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यमुनानगर सी. ए. शाखा द्वारा वंचित किन्तु मेधावी विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सी. ए. शाखा के अध्यक्ष सी. ए. कमल भाटिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्यों को इस आयोजन का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यमुनानगर सी. ए. शाखा सदस्यों एवं सी. ए. विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम के अलावा सामाजिक उत्तरदायित्व को ध्यान में रखते हुए निरंतर सामाजिक कार्य भी करती रहती है। पूर्व में भी सी. ए. शाखा द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तथा समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए भी अनेक ऐसे कार्य किए गए हैं। यह कार्यक्रम सी. ए. शाखा द्वारा सेवा भारती के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शाखा के अध्यक्ष सी. ए. कमल भाटिया ने सेवा भारती के पदाधिकारी तरुण जैन को उनके सहयोग और व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्यों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य जावेद अख्तर और प्राइमरी विंग के प्रधानाचार्य सुरिंदर ने इस अच्छी पहल के लिए सी. ए. यमुनानगर शाखा और इसके अध्यक्ष सी. ए. कमल भाटिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने शाखा के प्रयास की प्रशंसा की और इस आयोजन के लिए उनके स्कूल को चुनने के लिए सी. ए. शाखा को धन्यवाद दिया। सेवा भारती के पदाधिकारी तरुण जैन ने अपने संबोधन में सी. ए. शाखा और इसके अध्यक्ष सी. ए. कमल भाटिया को वंचित छात्रों के लिए बहुत अच्छा काम करने के लिए धन्यवाद दिया। ए. एस. आई. नीलम ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जरूरतमंद और वंचित छात्रों के लिए इस तरह के अच्छे सामाजिक कार्य करने के लिए सी. ए. यमुनानगर शाखा को धन्यवाद दिया। शाखा के कोषाध्यक्ष सी. ए. मृणाल गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को घोषणा की कि वे इस वर्ष से स्कूल के कक्षा एक से पांचवीं तक के मेधावी छात्रों को अपनी ओर से पुरस्कार देंगे। कार्यक्रम बहुत सफल रहा और छात्रों ने बड़ी रुचि के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्टाफ और विद्यार्थी भी शामिल हुए।
फोटो नं. 3 व 4 एच.
संबोधित करते वक्ता व विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट वितरित करते मुख्य अतिथि………………..(डा. आर. के. जैन)