बच्चों में नैतिक संस्कार बहुत जरूरी हैं -मां श्री कौशल जी

0
1

श्री दि. जैन तीर्थ ऋषभांचल पब्लिक स्कूल वर्धमानपुरम-गाजियाबाद में 28 फरवरी को आयोजित वार्षिक उत्सव अभ्युदय-2026 के अवसर पर अध्यात्म योगिनी मां श्री कौशल जी ने कहा कि बच्चों को अच्छी और नैतिक शिक्षा बहुत जरूरी है, उसी से हमारा समाज और देश उन्नति करेगा। उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जवाहरलाल जैन और स्कूल के चेयरमैन आरसी जैन ने दीप प्रज्वलन किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रिंसीपल प्राची जैन ने वार्षिक रिपोर्ट देते हुए बच्चों की उपलत्ब्धियां बताई। समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बच्चों ने प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हे पुरस्कृत किया गया। वाइस प्रिंसीपल अंशु चौधरी ने आभार व्यक्त किया। संचालन यशिका शर्मा ने किया। प्रबंधकों ने स्कूल को अगले सत्र से 8वीं तक का करने की घोषणा की।
प्रस्तुतिः रमेश चंद्र जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स नई दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here