अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां तेज

आध्यात्मिक संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के विशाल संघ का होगा सान्निध्य प्राप्त

0
323

ललितपुर। दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी विकासखंड मड़ावरा में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में ब्र. जय कुमार जी निशांत, पंडित सनत कुमार विनोद कुमार जैन के प्रतिष्ठाचार्यत्व में आगामी 17 फरवरी से 2 2 फरवरी 2023 तक श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाना है।

महोत्सव के प्रचारमंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। आयोजन में आध्यात्मिक संत आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का विशाल संघ सहित सान्निध्य प्राप्त होगा। आचार्यश्री अभी मध्यप्रदेश के पथरिया में चल रहे युग प्रतिक्रमण और युग सम्मेलन में सम्मिलित हो रहे हैं, पथरिया पहुँचकर महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य विराग सागर जी, आचार्य विशुद्ध सागर जी सहित यति सम्मेलन में शामिल 300 तीन सौ से अधिक साधु साध्वियों के सान्निध्य में विशाल मंच से पत्रिका का विमोचन करवाया।

महोत्सव की तैयारियों के लिए क्षेत्र कमेटी और महोत्सव समिति निरंतर बैठकें आयोजित कर रही है, आयोजन की उप समितियों को भी जिम्मेदारी दे दी गयी है। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कार्य चालू हो गया है साथ अन्य व्यवस्था संबंधी कार्य चालू हो गए हैं। पंचकल्याणक को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष विनोद चंदेरिया, महामंत्री अभिषेक जैन मड़ावरा , कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, गिरार

पंचकल्याणक महोत्सव समिति

महा महोत्सव एवं ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष संतोष जी जैन घड़ी सागर,महा महोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष
प्रकाश चंद्र बरायठा,चक्रेश जैन बरायठा, राजेंद्र जैन राजू , राकेश जैन खुटगुआ वाले मडावरा, महा महोत्सव महामंत्री,अजीत जैन स्टील मडावरा,प्रकाश जैन मेडिकल मडावरा, आशीष जैन पत्रकार मडावरा, आलोक जैन बरायठा , कोषाध्यक्ष जिनेंद्र जैन मड़ावरा, कमलेश जैन वीरेंद्र जैन,प्रदीप जैन मड़ावरा , राजेश जैन आदि निरंतर पंचकल्याणक की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

फोटो संलग्न : पंचकल्याणक महोत्सव स्थल गिरार में पंडाल बनने का कार्य शुरू। आचार्य श्री विशुद्ध सागर का विशाल संघ, जिनका सान्निध्य प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here