आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव का आयोजन

0
5

शिरपुर जैन में 18 से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

शिरपुर जैन में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव 18 से 20 फरवरी तक शिरपुर जैन में आयोजित किया गया है। आयोजकों की ओर से चुनौती दी गई है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिगंबर समाज के लोग शामिल हों और लाभ उठाएं 18 फरवरी को आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव का उद्घाटन एवं “भगवान महावीर का अचेलक धर्म” पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।19 फरवरी को शिरपुर जैन में पार्श्वनाथ विधान सभा का उद्घाटन किया जायेगा साथ ही हृदय रोग जांच शिविर वृक्षारोपण एवं संस्कार सागर आचार्य श्री 108 विद्यासागर स्मृति विशेष पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
20 फरवरी को शांतिनाथ विधान एवं आचार्य श्री 108 विद्यासागर स्मृति चित्र प्रदर्शनी, सुवर्ण प्राशन आयुर्वेद चिकित्सा शिबिर, युग प्रखम महापुरुष ग्रंथ एवं सर्वोदयी संत की राष्ट्रीय देशना का विमोचन किया जाएगा। साथ ही, जैन विद्या संस्कृति प्रश्नोत्तरी 2024-25 का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार माया गजेंद्र जैन इंदौर द्वारा दिया जाएगा। 51 हजार रुपए का दूसरा पुरस्कार मणि आजाद मोदी इंदौर और 31 हजार रुपए का तीसरा पुरस्कार नीरज जैन दिल्ली द्वारा दिया जाएगा।
मंगल सानिध्य मुनिश्री 108 वृषभ सागर जी महाराज, मुनिश्री 108 अभिनंदन सागरजी महाराज, मुनिश्री 108 सुपार्श्व सागरजी महाराज की उपस्थिति में ऐलक श्री 105 सिद्धांत सागरजी महाराज की प्रेरणा से सकल दिगंबर जैन समाज शिरपुर जैन, अंतरिक्ष स्वामी दिगंबर दिन संस्थान शिरपुर जैन, जिनवाणी महिला मंडल शिरपुर, दिगंबर जैन तीर्थयात्री संघर्ष समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।है इस कार्यक्रम का संचालन ब्र. तात्या भैयाजी नेचकर, ब्र. जिनेश मलैयाजी, ब्र. पंकज भैयाजी द्वारा किया जाएगा। आयोजकों की ओर से अनुरोध किया गया है कि इस कार्यक्रम से समाज के हजारों लोगों को लाभ मिले
✍️ विनोद रोकडे जैन प्रतिनिधी मालेगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here