आचार्य श्री का घर घर आहार कार्यक्रम कुमारपारा में संपन्न

0
139
*घर-घर आहार(चौका) आशी होली राम हेरिटेज में संपन्न*
” तेरा ना मेरा यह दुनिया रैण बसेरा :आचार्य प्रमुख सागर”
गुवाहाटी: संसार में चार प्रकार के लोग थे पहला दुर्योधन का राज था उसने कहा तेरा सो तेरा, तेरा ही मेरा। दूसरा पांडवों का राज था  उन्होंने कहा तेरा सो तेरा, मेरा सो मेरा। तीसरा महावीर स्वामी के राज्य में उन्होंने कहा संसार में ना मेरा ना तेरा यह दुनिया रैण बसेरा है, ना कुछ लेकर आए हैं, ना कुछ लेकर जाएंगे। मुट्ठी बांध के आए थे। कर्मों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा की संसार में अगर हमें मन शरीर परिवार स्वस्थ रखना है तो तीन सूत्र का पालन करो। पहला सूत्र कम खाओ जिससे शरीर स्वस्थ रहेगा। दूसरा नम जाओ जिससे परिवार स्वस्थ रहेगा।और तीसरा गम खाओ जिससे मन स्वस्थ रहेगा। मन को स्वस्थ रखना है तो नम जाओ और जीवन मे धैर्य रखना है तो गम खाओ। यह उक्त बातें सोमवार को आचार्य प्रमुख सागर महाराज ने कुमारपाडा़ स्थित आशी होली राम हेरिटेज में एक धर्म सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सोमवार को घर-घर आहार (चौका) कराने का सौभाग्य आशी होलीराम हेरिटेज सोसाइटी के परिवारों को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर आचार्य श्री ससंघ को महावीर धर्मस्थल से गाजे-बाजे के साथ कुमारपाडा़ के केआरसी रोड स्थित आशी होलीराम हेरिटेज मे ले जाया गया। जहां ससंघ का आहार पड़गाहन के लिए चौका बनाया गया और पूरी विधि का पूरे नियम ध्यान से पालन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।। यह जानकारी सोसाइटी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी गई है।।
*सुनील कुमार सेठी*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here