आचार्य श्री धर्म सागर विद्यालय के निर्मल पांडया बने अध्यक्ष

0
102

श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत मदनगंज किशनगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अधीनस्थ संस्था आचार्य श्री धर्मसागर विद्यालय में 28 अक्टूबर को नवीन प्रबंध कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि अध्यक्ष निर्मल पाण्ड्या भादवा वाले,
उपाध्यक्ष निर्मल सोगानी अग्रसेन नगर,मंत्री मिलाप चंद जैन उपमंत्री अजीत बाकलीवाल कोषाध्यक्ष महावीर बड़‌जात्या मरवा वाले का चयन किया गया।
मंत्री सुभाष बडजात्या ने बताया कि उक्त कार्यकारिणी में सदस्य
1. महेंद्र सोगानी देवपूरी वाले
2. निर्मल झांझरी
3. धर्मेंद्र पाटनी
4. धर्मीचन्द सेठी (एडवोकेट)
5. महेंद्र बाकलीवाल (बीर वाले)
6. अरविन्द झांझरी
7. सुशील काला
8. विनोद गदिया (बीर वाले)
9. प्रदीप बाकलीवाल (लदेरा वाले)
10. मुकेश पाटनी (जोबनेर)
11. मनोज काला (आर.के कालोनी) का चयन किया गया।
इससे पूर्व पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने पूर्व अध्यक्ष माणक चंद गंगवाल एवं पूरी कमेटी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।श्री मुनि सुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, केलास पाटनी, अनिल पाटनी फुलेरा वाले,पारस गंगवाल,महेंद्र पाटनी उरसेवा, तथा राजाबाबू गोधा सहित सभी समाज जनों ने निर्मल पांड्या सहित सारी कार्यकारिणी को बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here