आचार्य समय सागर महाराज प्रवचन केसरी विश्रांत सागर गुरु शिष्य का हुआ मधुर मिलन
14 जनवरी मकर संक्रांति बुधवार 2026
छिंदवाड़ा की पावन गाजे-बाजे अपार धर्म प्रभावना के साथ जय जयकारों के साथ भूमि आज साक्षी बनी एक अद्भुत, दुर्लभ और अलौकिक क्षण की—
आचार्य श्री समय सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज के दिव्य गुरु-शिष्य (गुरु मिलन) हुआ
यह कोई सामान्य मिलन नहीं था…
यह तो संयम, त्याग, तपस्या और आत्मिक अनुराग का सजीव संगम था।
जैसे ही दोनों महामुनियों के दर्शन एक साथ हुए, वहाँ उपस्थित हर नेत्र नम हो गया, हर हृदय श्रद्धा से भर उठा। अपार भक्तों के जज कारों से मधुर मिलन ध्वनि आलोकित हुई अपार भक्तों के
थशब्द मौन हो गए और भाव स्वयं बहने लगे।
ऐसा लगा मानो वर्षों की साधना, तप और वात्सल्य एक क्षण में साकार हो गया हो।
यह दृश्य देखकर लोगों ने नहीं, आत्माओं ने नमन किया।
छिंदवाड़ा धन्य हुआ,
आज का यह क्षण इतिहास बन गया—
जो जीवन भर स्मृतियों में दीपक बनकर जलता रहेगा। छिंदवाड़ा ग्राम में ऐसा मिलन पहली बार हुआ
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha


















