मकर संक्रांति पर मारवाड़ा परिवार ने अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल वितरण कर हलवा पकौड़ी का नाश्ता कराया

0
120

मकर संक्रांति पर मारवाड़ा परिवार ने अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल वितरण कर हलवा पकौड़ी का नाश्ता कराया
नैनवां जिला बूंदी 14 जनवरी 2026 बुधवार मकर संक्रांति पर्व पर
जैन परिवार द्वारा गरीब अनाथ लोगों को अपने हाथों से गर्म कंबल कोर्ट जर्सी वितरण किये एवं अपने हाथों से उन्हें नाश्ता भी कराया
धन का सदुपयोग करना ही एक महान पुण्य का अवसर होता है
हर वर्ष इस दिन नैनवा के सैष्टि मोहनलाल कमल कुमार जैन मारवाड़ा परिवार यह सौभाग्य प्राप्त करता है
कस्बे में आने जाने वाले लोगों को रोक कर उन्हें अपने हाथों से गरीब लोगों को कंबल जर्सियां कोर्ट शाल वितरण किये एवं हलवा पकौड़ी का अल्पाहार नाश्ता भी दिया
गरीब तप के लोगों ने बताया कि हम इस दिन का इस जगह का हर वर्ष इंतजार करते हैं यह गरीबों की सदेव मदद करने वाला ही परिवार है
दिगंबर जैन संतों का भरपूर आशीष परिवार पर देखा गया है इस पुण्य के फल से आज परिवार दान पुण्य करने में अग्रसर रहकर अपने धन का सदुपयोग करता है यही जैन परिवारों के मुख्य लक्षण है
दया धर्म ही पुण्य है
जहां पर दया और धर्म होते हैं वहां पर लक्ष्मी का निवास होता है
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here