08 से 14 मार्च में होने बाले पंचकल्याणक महोत्सव में बने पात्रों की गोद भराई कार्यक्रम मुनि श्री विनय सागर जी महाराज के सानिध्य मै सम्पन्न हुआ

0
108

भिंड नगर मै विराजमान गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं उच्चारणाचार्य श्री 108 विनम्र सागर जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से
परम्  पूज्य जिन मंदिर जीर्णोद्वारक संत, प्रशांत मूर्ति श्रमण मुनि श्री 108 विनय सागर जी एवं क्षु. श्री 105 बिधेय सागर जी गुरुदेव के सानिध्य मै श्री 1008 महावीर कीर्तिस्तंभ मंदिर मै दिनांक 08 मार्च से 14 मार्च तक होने बाले श्री 1008 सहस्त्रफणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मानस्तंभ एवं शिखर के पंचकल्याणक महोत्सव में बने पात्रों की गोद भराई कार्यक्रम हनुमान बजरिया के श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मै सम्पन्न हुआ
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में  भगवान वासुपुज्य की प्रतिमा लेने का सौभाग्य मधु जैन,पियूष जैन,प्रवेश जैन ग्राम पाटन जबलपुर वालो ने प्राप्त किया,
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा लेने का सौभाग्य देवेंद्र कुमार जैन, प्रमिला जैन भिंड वालो ने प्राप्त किया, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बने पात्र कुबेर इंद्र संजू अंजू जैन एवं सौ धर्म  इंद्र शुचि इंद्राणी ऋषि प्रीति जैन, कमल अंजू जैन, जितेंद्र मीनाक्षी जैन की भव्य गोद भराई की गयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here