क्षमावाणी पर्व का आयोजन” आत्मा की शुद्धि से जीवन का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री

0
151

गुवाहाटी : फैंसी बाजार के भगवान महावीर धर्मस्थल में क्षमावाणी पर्व के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा व शहरी विकास मंत्री अशोक सिंहल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जैन धर्म के नियमों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा की आचार्य श्री ने चातुर्मास के लिए असम को चुना इनके पर्दापन से असम मंगलमय हो गया एवं पवित्र हो गया। हमारे भारत में तीन महान धर्म का उल्लेख किया गया है। जिसमें सनात हिंदु , जैन, व बौध धर्म। यह तीनों धर्म का एक मूल है की अपनी आत्मा की शुद्धि करो उसी से जीवन का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने दस लक्षण करने वाले सभी व्रत्तियों को धन्यवाद दिया एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात आचार्य ने श्री शर्मा एवं श्री सिंहल को अपना मंगल आशीष प्रदान किया।इससे पूर्व आज क्षमावाणी पर्व अत्यंत आनंद और उत्साह के साथ बनाया गया ।पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने पंचायत द्वारा पिछले एक वर्ष में संपन्न किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसे कर सम्मति से पारित किया गया। तत्पश्चात आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ने क्षमावाणी पर्व का महत्व बताया। आपने कहा की दस लक्षण महापर्व के तत्काल बाद मनाया जाने वाला क्षमावाणी पर्व एक ऐसा महापर्व है, जिसमें हम वैर भाव को छोड़कर एक दूसरे से क्षमा याचना करते हैं। एक दूसरे के प्रति क्षमा भाव धारण करते हैं। उन्होंने कहा की सब जीवो से मित्रता रखने की भावना मायाचार के त्याग रूपी सरलता को प्राप्त करने की भावना है। इसी प्रकार हमारे द्वारा क्षमा याचना करने पर भी यदि कोई क्षमा नहीं करता है,तो उसका ही बुरा होगा। इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन गंगवाल ने कहा कि दस लक्षण पर्व के तुरंत बाद आने वाला क्षमावानी पर्व एक महान पर्व है।यदि संसार के सभी धर्मो के लोग क्षमावाणी पर्व मनाने लगे तो समूचे विश्व में अनायास ही शांति स्थापित हो सकती है। पंचायत के मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने कहा कि यह क्षमावाणी पर्व हमें दूसरों के प्रति किए गए अपराधों के लिए क्षमा मांगने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर आज श्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद-मनीष कुमार छाबडा़(GM)एवं पन्नालाल-धर्मेंद्र कुमार बगडा़ परिवार को प्राप्त हुआ।आरती करने का सौभाग्य पी.पी.जी ग्रुप के सदस्यो को प्राप्त हुआ।माल चढा़ने का सौभाग्य जय कुमार सेठी डिब्रूगढ़ /ईटानगर वाले को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर समाज द्वारा सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंचायत के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठी ने भोजन व्यवस्था समिति के सुरेश कुमार बाकलीवाल एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। यह जानकारी समाज के प्रचार-प्रसार विभाग के सह संयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है।।

सुनील कुमार सेठी
प्रचार प्रसार विभाग ,श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी (असम)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here