हूमड़ जैन समाज के इतिहास में फेडरेशन के अध्यक्ष विपिन गांधी ने गढ़ा नया किर्तिमान ।

0
65

हूमड़ फेडरेशन प्रिमीयर लीग HFPL डे एण्ड नाइट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टुर्नामेट 2026
का आयोजन इन्दौर के एस एस कम्युन अकादमी एवं क्रिकेट कल्ब‌ के मैदान पर *दिनांक 16-17-18 जनवरी को संपन्न हुआ। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया की
देश के विभिन्न प्रांतों राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश गुजरात, एवं तेलगाना से आई 16 टीमो ने तीन दिन, तीन सीतारा आवास व्यवस्था, सु स्वादु पोष्टिक आहार व भाई चारे की मिसाल के साथ इन्दौर में रह कर अपने बेट व बल्ले का रोमांच दिखलाते हुए सभी के दिल में जगह बनाते गये।
इस कार्यक्रम का सपना एक वर्ष पूर्व देखा अध्यक्ष विपिन गांधी एवं महामंत्री महेन्द्र बंडी ने ।
विचारो का त्वरित संप्रेषण कार्यकारिणी के सदस्य अनुभवी क्रिकेटज्ञ श्री शरदजी गोडलियां जी से किया । कार्यकारिणी बैठक मे
श्री गोडलियां जीको इस क्रिकेट मेच के लिए संयोजक घोषित करके मजबुत कंधों पर भार सौंप दिया।
इस बीच 1008 यात्रियों के साथ तिर्थ राज श्री सम्मेद शिखर यात्रा का नया प्रकल्प सामने आया जीसे अध्यक्ष एवं‌ मंत्री की सुझबुझ पुर्ण योजना से कार्यकारिणी सदस्यों के परिश्रम एवं प्रत्येक प्रोविंस के सहयोगियों के सहयोग से एतिहासिक यात्रा सम्पन्न हुई साथ ही गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा अवार्ड प्राप्त किया गया।
यह आयोजन इन्दौर में करना निश्चित किया जाने से , इन्दौर के श्री अनुप जी गांधी को समन्वयक नियुक्त कर
श्री हूमड़ युवा मंच इन्दौर
से इस के आयोजक बन सहयोग का निवेदन किया गया , जीसे सहर्ष स्वीकृति मिलने से मानो फेडरेशन के‌ पंख लग गये ।
तेज गति से उड़ान भरते हुए अध्यक्ष विपिन गांधी एवं मंत्री महेंद्र बंडी इसके लिए कार्य योजना बनाने में जुट गए एवं देश के विभिन्न प्रांतो से 16 टीमों की स्वीकृति प्राप्त की गयी।
दिनांक 16 से 18 जनवरी के बीच ये रोमांचक मुकाबला हुआ
दिनांक 18 जनवरी को आयोजित संक्षिप्त समारोह में विशेष अतिथि के रूप में
पद्मश्री श्री सुशील जी दोषी
मोटीवेटर स्पीकर श्री चकोर की गांधी पुणे एवं हमें मैच के लिए ग्राउंड प्रदान करने वाले
मालिक श्री सुधांशु जी का सान्निध्य मिला।
सभी खिलाड़ियों का एक ही स्वर था सुपर- सुपर -सुपर …
कहीं किसी प्रकार की सुविधा या अव्यवस्था देखने को नहीं मिला
कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव चमचमाती ट्रॉफी को ले जाने की प्रति स्पर्धा थी जो अंत में इंदौरी धुरंधर एवं मुंबई दहिसर की टीम के बीच फाइनल का मुकाबला हुआ ।
अंतिम क्षण तक बने हुए रोमांचकारी मेच में इंदौरी धुरंधर टीम को विजेता घोषित किया गया*
आगे फिर आने की भावना के साथ में समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here