श्री दिगंबर जैन युथ फेडरेशन व कामरूप चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

0
58

1) श्री दिगंबर जैन युथ फेडरेशन : श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन के तत्वाधान में पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन, वाइस चेयरमैन महावीर प्रसाद छाबड़ा, मंत्री वीरेंद्र कु. सरावगी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी, के अलावा विजय कु. गंगवाल , जय कु. छाबड़ा, हंसराज रारा, ताराचंद ठोलिया, सौरभ अजमेरा आदि लोगो की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वही अध्यक्ष श्री जैन ने गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।।

2) कामरूप चैंबर ऑफ़ कॉमर्स: फैंसी बाजार स्थित कामरूप चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के समीप संस्था के अध्यक्ष महावीर जैन, उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, सलाहकार रामपाल सिकरिया, पुखराज पांड्या, किशोर काला, विमल बिहानी श्याम सुंदर शर्मा, सुनील सेठी, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सभा के गुवाहाटी सहयोगी सांवर मित्तल आदि की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इस अवसर पर चैंबर की ओर से हर वर्ष की भांति इस साल भी जिला अधिकारी के सहयोग से टीवी अस्पताल, बी बरूवा कैंसर इंस्टीट्यूट, केंद्रीय कारागार आदि में फल व मिठाई का वितरण किया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here