युग जैन तथा पर्व जैन दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा सम्मानित

0
8

दिगंबर जैन पाठशाला डडूका परिवार द्वारा जैन समाज डडूका के कक्षा 12वी में विज्ञान वर्ग में टॉपर रहे युग वीरेंद्र जैन 95%को दुपट्टा ओढ़ाकर माल्यार्पण द्वारा सम्मानित किया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बताया कि इसी क्रम पर्व पंकज जैन को 82.20 प्रतिशत अंकों से सफल होने पर सम्मानित किया गया।
आयोजन में समाज के अन्य टॉपर छात्र छात्राओ आर्या आकाश जैन, मुक्ति हितेश जैन तथा तोशील रितेश जैन को भी क्रमशः 92.20%, 70%तथा 88.20%अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इससे पूर्व युग जैन और पर्व जैन ने पाठशाला के बच्चों के साथ अपने अनुभव शेयर किए।
कार्यक्रम संचालन पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने किया, आभार रियल जैन ने व्यक्त किया।
आयोजन में पाठशाला के 23बच्चो ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here