भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर अवकाश संशोधन हेतु दिया ज्ञापन 31 मार्च की बजाय 30 मार्च का हो सार्वजनिक अवकाश

0
56

जैन धर्म के अंतिम व चौबीसवें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है। जबकि भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक चैत्र सुदी तेरस को मनाया जाता है जो कि इस वर्ष विभिन्न जैन तिथि दर्पण के अनुसार 30 मार्च को है।
श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए सार्वजनिक अवकाश से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसके लिए अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला एवं महावीर जी क्षेत्र के भारत भूषण जैन द्वारा आई ए एस नवीन जैन प्रमुख शासन सचिव को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है।

धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां ने बताया कि सरकार द्वारा जैन धर्म का केवल एक ही सार्वजनिक अवकाश भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर किया जाता है । जिसे जैन समाज एक साथ भव्यता से आयोजित करती है। ऐसे भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश सही तिथि को होना चाहिए, जिससे कि संपूर्ण जैन समाज को इसका लाभ मिल सके। प्रमुख शासन सचिव ने अति शीघ्र उचित कार्यवाही कर संशोधित अधिसूचना का आश्वासन प्रदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here