फागी कस्बे में आचार्य 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञासागर जी महाराज स संघ का जयकारो के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ कार्यक्रम में साधु सेवा समिति के प्रदेश सचिव राजाबाबू गोधा ने बताया कि आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज का संघ, विभिन्न शहरों, कस्बों में धर्म की प्रभावना बढ़ता हुआ झालरापाटन ,कोटा जहाजपुर ,केकड़ी, मालपुरा, डिग्गी,चोसला, निमेडा होते हुए आज फागी ग्राम की सीमा पर पहुंचा जहां पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, तथा मंदिर समिति के मंत्री कमलेश चौधरी की अगुवाई में सारे सकल जैन समाज ने बैंड बाजों के द्वारा संघ की सामूहिक रूप से जयकारो के साथ भव्य आगवानी की गई तथा संघ को जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर चैत्यालय पर लाया गया जहां पर सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा मंगल कलशों से संघ की भव्य आगवानी करने के बाद पाद प्रक्षालन करके आरती करके संघ को संत भवन में ठहराया गया, उक्त संघ में मुनि शांतितीर्थ महाराज, मुनी प्रियतीर्थ महाराज, क्षुल्लक दिव्य तीर्थ महाराज, क्षुल्लिका शांत प्रज्ञा माताजी, क्षुल्लिका अनन्त प्रज्ञा माताजी स संघ साथ साथ थे।
कार्यक्रम में इससे पूर्व समाज के सुरेंद्र बावड़ी एवं अनिल कठमाना ने बताया कि मंगल प्रवेश में जैन समाज के सभी आवासों के बाहर हर घर पर रंगोलिया बनाई गई थी, घर-घर पर आचार्य श्री का पाद पक्षालन कर आरती की गई तथा जैन मोहल्ले में 101 फुट लंबे स्टेज पर सामूहिक रूप से सारे सकल जैन समाज के द्वारा पुष्प बरसाते हुए आचार्य संघ का सैकड़ो कलशों से पाद प्रक्षालन किया गया, कार्यक्रम में पार्श्वनाथ चैताल्य में आचार्य श्री के पावन सानिध्य आनंद यात्रा का भव्य कार्यक्रम हुआ।
उक्त कार्यक्रम में फागी थाने के थाना अधिकारी श्री राजेश कुमार वर्मा ने आचार्य संघ की सुरक्षा व्यवस्था में सहभागिता निभाते हुए पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया जिससे आवागमन बाधित नहीं हुआ कार्यक्रम में गोधा ने बताया कि उक्त संघ माधोराजपुरा, डाबिच, गोपालपुरा होता हुआ चाकसू शहर में पहुंचेगा जहां पर 29 जनवरी को आदिश्वर धाम में हो रहे महामस्तकाभिषेक में पहुंचकर मंगलमय आशीर्वाद प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में छोटा गिरनार बापू गांव के अध्यक्ष प्रकाश बाकलीवाल, समाजसेवी चेतन जैन निमोडिया वाले जयपुर, समाजसेवी नितिन जैन बनेठा वाले जयपुर, देवेंद्र जैन जयपुर, नरेश बाकलीवाल दुर्गापुरा,ओमप्रकाश कटारिया सांगानेर,मोहनलाल झंडा, कैलाश कलवाड़ा, केलास कासलीवाल,पारस मित्तल,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, पवन गंगवाल,सुनील बजाज, सुरेन्द्र बावड़ी,अशोक कागला, अनिल कठमाना, विमल कलवाड़ा,हरकचंद झंडा, संतोष बजाज, भागचंद कासलीवाल, पारस मोदी ,विनोद मोेदी, दीपक कलवाड़ा, शैलेंद्र कलवाड़ा,मोनू डेठानी,मुकेश गिंदोढी,त्रिलोक पीपलू,कमलेश मंडावरा, जीतू मोदी, कमलेश चौधरी तथा राजाबाबू गोधा सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












