बकस्वाहा/25 फरवरी / रत्नेश जैन रागी/ – समीपस्थ ग्राम मडदेवरा निवासी 80 वर्षीय वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी , सेवानिवृत्ति शिक्षक ,शिक्षाविद स्वरुप चन्द्र जैन का सोमवार को देव शास्त्र गुरु का स्मरण करते हुए आकस्मिक देह परिवर्तन होने से मडदेवरा शाहगढ़ सागर बकस्वाहा क्षेत्र ही नहीं अपितु सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र की समाज में दुःख शोक छा गया ।
पिछले वर्ष से वह क्षमासागर छात्रावास अंकुर एक्टेंशन मकरोनिया सागर में अपने पुत्रों सुमतिप्रकाश व अनुपम परिवार के साथ रह रहे थे ,जहां पर देह परिवर्तन होने पर रजाखेड़ी सागर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके पुत्रों ने अश्रुपूरित मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य,महानुभावों ने नम आंखों से भावपूर्ण अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
स्वरुप चन्द्र जैन मडदेवरा के निकटवर्ती नगर शाहगढ़ के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में शिक्षक के रूप में समर्पित सेवा, धर्म प्रभावना,तीर्थों के विकास में अग्रणी,देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित , सहज सरल वात्सल स्नेह हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोगों के हृदय में स्थान बनायें हुए थे ।आप मडदेवरा जैन मंदिर जैन समाज के अध्यक्ष के साथ ही जैन तीर्थ नैनागिरि की प्रबंध समिति के लंबे समय से सदस्य के रुप में अपनी समर्पित सेवाएं देकर तीर्थ विकास में अग्रणी योगदान दें रहें थे। नैनागिरि , द्रोणगिरि तीर्थ ही नहीं अनेक तीर्थों तथा जिनालयों के विकास के लिए समर्पित अग्रणी,सबके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखने बाले गम्भीर व्यक्तित्व के धनी का आकस्मिक देह परिवर्तन से सबका मन विचलित हो गया ,सबके हृदय में अपार दुःख छा गया।
आप राजेन्द्र कुमार , राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेनि प्रधान अध्यापक अजित कुमार के भाई तथा सुरेश चन्द्र व राजेश रागी के चचेरे भाई एवं प्राचार्य सुमतिप्रकाश, अरविन्द कुमार, शिक्षक अनुपम, अभिनंदन जैन के पिताजी तथा अक्षय,अभय के बड़े पापा एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आयुषि जैन के बड़े ससुर जी थे ।
स्वरुप चन्द्र जैन के दुःखद देह परिवर्तन पर प्रतिष्ठाचार्य पं सनत कुमार विनोद कुमार रजवांस,सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन,सन्तोष कुमार जैन घड़ी, भागचन्द्र पीली दुकान,कपिल मलैया , महेंद्र बड़ागांव, देवेन्द्र लुहारी,डा सुमति प्रकाश जैन सेनि प्रोफेसर छतरपुर, वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन,पवन घुवारा, सुनील घुवारा,सनत कुटौरा,पं अशोक बम्हौरी,आलोक दाऊ,शील डेवडिया, प्रमोद पाटनी,निर्मल बारों, हीरालाल बैंक, सुरेश सिंघई सुनवाहा,सुशील मोदी सहित जैन तीर्थ नैनागिरि , द्रोणगिरि के साथ ही बुंदेलखंड के अनेक तीर्थ , संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य तथा जनप्रतिनिधि , समाजसेवियों ने अपनी अश्रुपूरित भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रेषित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की हैं।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












