20 जनवरी
जयपुर में राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय मीटिंग में प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र कुमार जैन का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस मीटिंग में कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, बैंकिंग सेवा के प्रदेश भर से सेवा निवृत्त कृषि से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सोसायटी के सूचना एवं प्रसार मंत्री डा शंकर बाबू ने बताया कि इस मीटिंग में सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेन्द्र कुमार जैन का 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने और सोसायटी को विशेष सहयोग प्रदान करने पर माला दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया तथा भामाशाह सम्मान के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जानकारी पर ज्ञात हुआ कि डॉ. राजेन्द्र जैन ने बेल्जियम से पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त करके लंबे समय तक अपनी सेवाएं कृषि विभाग में दी थीं।
डॉ राजेन्द्र जैन कर्तव्य परायणता, ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए संपूर्ण विभाग में आज भी विशेष पहचान रखते हैं, इस खुशी पर बापू नगर संभाग जयपुर सहित जैन गजट के संवाददाता राजाबाबू गोधा ने मंगलमय शुभकामनाएं दी है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha













