प्रसिद्ध फिल्म स्टार ओर मॉडल महाभारत के दुर्योधन और राधाकृष्णन के कंस फेम अर्पित रांका ने महावीर इंटरनेशनल की ई चौपाल में सुधि दर्शकों से खुलकर बात की। प्रारंभ में इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने अर्पित रांका का परिचय पढ़ा। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन एवं महासचिव सोहनलाल वैद्य ने अर्पित रांका का स्वागत कर महावीर इंटरनेशनल के सभी 13000सदस्यों की ओर से उनके सफल फिल्मी करियर हेतु शुभकामनाएं दी।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सी ए अनिल जैन ने अर्पित रांका को महावीर इंटरनेशनल का ब्रांड एम्बेसडर बनने ऑफर दिया जिस पर अर्पित रांका आवश्यक विचार विमर्श कर स्वीकृति देंगे।
अर्पित में साक्षात्कार में दुर्योधन और कंस के संवाद भी दर्शकों की मांग पर सुनाए।उन्होंने कहा कि मेरे कृष्ण नाम से उनका एक मेगा शो पूरे देश में प्रस्तुत किया जाने वाला है। अपनी सफलता का श्रेय माता चंद्रा रांका और पिता जी, जैन संतो ओर पत्नी निधि सोमानी को देते हुए अर्पित भावुक हो गए। फिल्म इंडस्ट्री की कुछ विकृतियों से बच पाने के सवाल पर अर्पित ने कहा की वो कीचड़ में कमल की तरह बेदाग रहे हैं और विगत 25सालों से भीलवाड़ा जिले के छोटे से गांव आसींद में जाकर मुंबई में छाए हुए हैं। अर्पित रांका ने पुरुषोत्तम भंडारी, संजय बेद, प्रशांत जैन, सुमन जैन, डा बलवंत चोरड़िया, निधि गांधी, राजेश वर्मा, रतन लाल फलोदिया, विमला राका, मंजू पोखरणा, टी सी बाफना, उषा अग्रवाल, विजया चौधरी, आरती मूंड, मीना जैन, नरेंद्र कुमार रांका के सवालों के सटीक जवाब दे कर फिल्म उद्योग संबंधी कई भ्रांतियों का निराकरण किया। इस अवसर पर मंजू पोखरणा में अर्पित का राजस्थान और भीलवाड़ा की शान बताया। अर्पित रांका की मां चंद्रा रांका और बड़े भाई विक्रम रांका ने उन्हें संस्कारित, समाज को समर्पित ओर परिवार का आज्ञाकारी बेटा बताया।
आयोजन संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ ने किया। इस मौके पर चौपाल में 80से अधिक दर्शक ऑनलाइन उपस्थित रहे।

Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












