नवागढ़ में प्राकृत भाषा शिक्षण प्रशिक्षण शिविर

0
5

नवागढ़ (मनोज जैन नायक) प्राचीन गुरुकुल परंपरा के संवाहक प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के पावन परिवेश में आचार्य श्री सुनील सागर महाराज जी की मंगल प्रेरणा एवं सर्वमान्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज, श्री वसुनंदी जी महाराज, श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं श्री उदारसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा क्षेत्र निर्देशक तथा श्री नवागढ़ गुरुकुलम् के संस्थापक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया जी के निर्देशन में संपन्न होने जा रहा है। प्राकृत भाषा विकास फाऊंडेशन के माध्यम से जैन दर्शन की मूल भाषा प्राकृत के प्रयोग एवं दैनिक जीवन में उपयोग हेतु एक उपक्रम लगातार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से हम अपने मूल भाषा की पहचान को बनाए रख सके।
इस फाउंडेशन का उद्देश्य है हम पूर्वाचार्यों द्वारा सृजन किए गए मूल शास्त्रों से दूर हो रहे हैं, जिससे महावीर के मूल सिद्धांत एवं उनके द्वारा उपदेशित श्रावक चर्या एवं स्वाध्याय से श्रावक दूर हो रहे हैं। इसीलिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्राकृत भाषा एवं जैनोलॉजी के शिक्षण हेतु वहां पीठ की स्थापना करते हुए प्राकृत भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमान दिलाकर जैनत्व के संस्कारों एवं सिद्धांतों का विश्व व्यापी प्रचार प्रसार करना ।
हमारे पूर्वाचार्यों द्वारा लिखे गए मूल ग्रंथों के स्वाध्याय हेतु प्रेरणा एवं निर्देशन आज हमारे आचार्य एवं मुनिराजों द्वारा दी जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय भाषा विज्ञान के अंतर्गत शासन में प्राकृत भाषा को भी स्वीकार किया गया है । विश्व स्तर पर प्राकृत भाषा की पुनर्स्थापना करते हुए बहुमान दिलाने में वर्तमान विद्वानों का विशेष योगदान प्राप्त हो रहा है ।
प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन के डॉ. आशीष जैन आचार्य एवं उनके सहयोगियों के माध्यम से मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी अरनाथ भगवान् के अतिशय संपन्न विश्व के एकमात्र क्षेत्र नवागढ़ में यह संयोजना 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक की जा रही है । जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से उपस्थित विद्वान् , विदुषी बहनों एवं श्रावक श्राविकाओं को प्राकृत भाषा का विशेष शिक्षण दिया जाएगा ।जिसमें प्राकृतिक भाषा एवं प्राकृत भाषा के व्याकरण, प्राकृत भाषा का इतिहास, प्राकृत के मूल ग्रंथों की जानकारी के साथ ब्राह्मी लिपि के साथ जैन अध्यात्म, दर्शन, साहित्य की उपयोगिता पर शिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़, श्री नवागढ़ गुरुकुलम्, एवं पं. गुलाब चंद्र पुष्प प्रतिष्ठाचार्य स्मृति ट्रस्ट के विशेष संयोजन में सभी विद्वानों, ब्रह्मचारी भाई बहनों एवं श्रावक श्राविकाओं के लिए इस शिविर में आमंत्रित किया जा रहा है ।
क्षेत्र के अध्यक्ष सनत कुमार जैन एडवोकेट ललितपुर, महामंत्री वीर चंद्र जैन नैकोरा, कोषाध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार शास्त्री ने सभी से इस शिविर में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here