हावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रैयाना निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया।
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल ने इस अवसर पर पंचाल दंपत्ति की देहदान की घोषणा को सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बताते हुए सभी लोगों से इस पावन कार्य में सहयोग करने आग्रह किया।
देहदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से योग्यतम चिकित्सक सृजन में सहयोग मिलता है जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित कई रोगियों को नव जीवन देने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर विनोद पंचाल ने कहा की इस नश्वर शरीर का उपयोग मरणोपरांत देहदान से बेहतर ओर कुछ भी नहीं हो सकता। हम दोनो पति पत्नी मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर अति प्रसन्न है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












