दिगंबर जैन नेमीनाथ जैन मंदिर का चोरी का खुलासा कर मुख्य चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किये

0
61

पुलिस के अथक प्रयास से 8 दिन में भगवान चोरी हुई प्रतिमा बरामद हुई
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
नैनवा जिला बूंदी 22 जनवरी गुरुवार 2026
चोरों से भगवान हुए असुरक्षित
उनियारा रोड पर स्थित नेमिनाथ क्षेत्र पर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 8 रोज बात खुलासा किया
पुलिस उप अधीक्षक राजू लाल मीणा थाना प्रभारी सहदेव सिंह मीणा द्वारा अथक प्रयासों के बाद भगवान के प्रतिमाएं बरामद हुई

थानाधिकारी सहदेव मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
जिसमें मुख्य आरोपी कुंज बिहारी स्वर्णकार निवासी जयसिंहपुर जयपुर अजीत सपेरा भीलवाड़ा शंभू कालबेलिया दोसा विजय निवासी डोई खेड़ा हाल मुकाम दोसा शामिल है
मुख्य आरोपी कुंज बिहारी सोनी चोरी के वारदात से एक दिन पहले नैनवा आया था वह स्वयं घटनास्थल पर जाकर गैंग के सदस्य ने मोखा मोइना भी क्या था वारदात के पहले आरोपी कार से जोगणिया माता के दर्शन करने भी गए थे उसके बाद वारदात को अंजाम दिया था
चोरों द्वारा 14 तजनवरी को रात्रि को 1:30 बजे छत के ऊपर जाकर मंदिर में प्रवेश हुए थे जिसमें दो भगवान के प्रतिमा दो सिंहासन सात छत्र रात को चोरी कर निकाल कर ले गए थे
सुबह मंदिर के माली ने गेट के दो ताले टूटे होने पर समिति के अध्यक्ष कमल कुमार जैन मारवाड़ा को जानकारी दी उन्होंने पुलिस में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर मौका मुआयना किया बीटीएस डाटा सीसीटीवी फुटेज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सहायता से आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया
काफी प्रयासों के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को संगठित गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपी चोरी करने के बाद 23 मिनट तक पैदल चले रास्ते में एक जगह नल से पानी पीते हुए भी फुटेज में मिले फोटो भी मिल गए जिनसे उन तक पहुंचने में बहुत आसानी हुई
नेमिनाथ तीर्थ क्षेत्र पर आर्यिका विशेष मति माताजी जी ने जैन गजट संवाददाता को बताया था कि चोरी गएभगवान चार-पांच रोज बाद में वापस मिल जाएंगे
माताजी की बात सत्य निकली
वारदात को अंजाम देने के पहले सरगना कुंज बिहारी एक दिन पूर्व नैनवा नेमीनाथ मंदिर परिसर में रेकी की थी उसके बाद अपने गैंग के सदस्यों द्वारा मंदिर में छोड़ गया आरोपी ने दीवार कूदकर अंदर प्रवेश कर मेंन गेट के दो ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया इसके बाद आरोपी पैदल हाईवे पहुंचे साथ ही वहां पर एक कर भी खड़ी थी जिसके नंबरों के आधार पर ही मालिक तक पहुंचाने का पता कर आरोपी तक पहुंचे
कुज बिहार सोनी चोर गैंग के सदस्यों से चोरी की वारदात करवाता था गौर मतलब यह की 14 जनवरी को रात्रि को नेमीनाथ मंदिर में आरोपी ने दो प्रतिमाएं भगवान आदिनाथ स्वामी भगवान पार्श्वनाथ स्वामी अष्टधातु की प्रतिमा चांदी के एक-एक किलो के दो सिंहासन आधा किलो चांदी के सात छत्र चोरी कर निकाल कर ले गए
, आरोपियों से पूछताछ कर चोरी गए सामानों को बरामद किया
जाएगा
दिगंबर जैन समाज का भारी आक्रोश शांत हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here