जैन तीर्थ भदलपुर (इटखोरी) में 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि में भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव का हुवा आगाज

0
4

झुमरीतिलैया-जैन समाज कोडरमा से सैकड़ों लोग आज जैन धर्म के 10 वे तीर्थंकर देवाधिदेव1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि इटखोरी में आयोजित होने वाले भब्य पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रातः 7 बजे रवाना हुवे।आज माघ सुदी पूर्णिमा से फागुन कृष्ण पंचमी 1 फरवरी से 6 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएंगे।आज प्रातः भदलपुर (ईटखोरी) में प्रातः आचार्य श्री108 जैन संत भद्रबाहु सागर जी महामुनिराज का भब्य मंगल प्रवेश हुवा ।इस पंचकल्याणक महोत्सव को जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी जैन गणीय आर्यका 105 ज्ञान मति माता जी जो अभी अयोध्या में विराजमान है इनका पूरा आशीर्वाद ओर प्रेरणा से सभी ये पंचकल्याणक आचार्य श्री 108 भद्रबाहु सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होंगे। इसके बाद श्री जी का अभिषेक,पूजन के साथ महिलाओं द्वारा घट यात्रा पूरे भदलपुर में भर्मण कर कार्यक्रम स्थल में पहुँच कर भूमि शुद्धि ,पंडाल शुद्धि, के साथ ध्वजारोहण ,ओर ,इंद्र प्रतिष्ठा,की गई पश्चात आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में बताया की पंचकल्याणक ओर प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को अपने जीवन मे जरूर देखना चाइये ओर सभी कार्यक्रम में सहभागिता लेने से असीम पुण्य अर्जित होता है।इसके बाद सभी इंद्र इंद्राणी की मेहंदी की रस्म पूरी की गई साथ ही पूरा दिगंबर जैन मंदिर परिसर अद्भुत साज-सज्जा एवं मनमोहक लाइटिंग से जगमगा सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को स्वतः ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
इस कार्यक्रम के महामंत्री सुरेश जैन झांझरी कोडरमा ने बताया कि इस पावन महोत्सव में झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालुओं का आगमन सुनिश्चित है। आयोजन का प्रचार-प्रसार भी अत्यंत भव्य एवं प्रभावशाली रूप से किया जा रहा है।
यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि
धर्म, श्रद्धा, संस्कार और पुण्य अर्जन का अनुपम अवसर है। संध्या में भब्य आरती के साथ
माता का गोद भराई ,
अष्ठ कुमारी कन्याओं द्वारा माता के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन होगा। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here