उज्जैन में नेमिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न – -डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर

0
175
उज्जैन में नेमिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न
डॉ मोहन यादव ने एक दिन पूर्व मुनिश्री से लिया आशीर्वाद अगले दिन बने मुख्यमंत्री
निकली भव्य नेमि बारात
उज्जैन। पौराणिक, ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज, मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में नगर के  दशहरा मैदान में श्री नेमिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भारी उत्साह के साथ 9 से 15 दिसम्बर 2023 तक सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ऋषिनगर उज्जैन में नव निर्मित भव्य उतुंग मानस्तम्भ बनकर तैयार हुआ है।
आयोजन में सौधर्म इंद्र प्रमोद जैन व भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य अशोक जैन ठेकेदार को प्राप्त हुआ।
पंचकल्याणक महोत्सव में जन्म कल्याणक के दिन नव निर्वाचित विधायक माननीय डॉ मोहन यादव मुनिश्री से आशीर्वाद लेने पहुँचे और अगले ही दिन उनके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हो गयी। माननीय डॉ मोहन यादव 14 नवंबर को भी पिच्छी परिवर्तन समारोह में मुनिश्री का आशीर्वाद लेने पहुँचे थे। मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर मुनिश्री से आशीर्वाद लिया।
समिति के अध्यक्ष अशोक जैसवाल, महामंत्री अरविंद बुखारिया ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में भव्य नेमि बारात निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही।
महोत्सव के अंतिम दिन विभिन्न स्थानों से आए रथों में बैठाकर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। आयोजन में कर्नाटक से आयी बैण्ड पार्टी आकर्षक का केंद्र रही।विधि विधान प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश विनम्र गुड़गांव, डॉ हरिश्चंद्र जैन, पंडित अखलेश जैन ने संपन्न कराया। ब्रह्मचारी साकेत भैया का निर्देशन रहा।
आयोजन के बीच 13 दिसम्बर 2023 को मुनि श्री सुप्रभसागर जी महाराज का जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here