युवा बेटियों को संसार के जाल से बचने के लिए अपनी रक्षा स्वयं करनी होगी
स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला का शुभारम मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ
परम सानिध्य गणीनि स्वस्ति भूषण माताजी
24 मार्च मंगलवार 2026
भगवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर धर्म सभा को संबोधित करते हुए माता ने बताया
इस संसार का चक्र बढ़ता जा रहा है कल जो युवा थे वह आज बुजुर्ग हो गए जो बुजुर्ग थे वह संसार से चले गए बिल्ली चूहे को देखते ही झपटने लगती है जबकि उनका कोई बैर भाव नहीं था यह जीव का एक स्वभाव है
माता ने युवा लड़कियों को संबोधित करते हुए बताया की पिता के घर जितनी बेटियां सुरक्षित रहती है बाहर निकलते हैं वह असुरक्षित हो जाती है
पुरुषों के लिए कोई कानून नहीं है महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाए गए हैं महिला नाजुक शरीर से कोमल होती है किसी ने भी प्यार से बोल दिया उसे पर विश्वास कर लेती है और विश्वास ही उनका विश्वास घातक हो जाता है
माता ने यह भी बताया कि बिना जाने पहचाने किसी भी अजनबी पर विश्वास नहीं करना चाहिए विश्वास के अंदर ही विश्वास घात होता है
आज की युवा लड़कियां सहेली का नाम लेकर माता पिता को झूठ बोलकर पार्टी में जाने लगी है उन पार्टियों में शराब सिगरेट आदि गलत व्यसन होते हैं उन व्यसनों का वह शिकार हो रही है
युवा अवस्था में गलत कार्य करने के परिणाम 40 वर्ष बाद ही उन्हें ऐसी बीमारियां उत्पन्न हो जाती है जिनका इलाज डॉक्टर नहीं कर सकते उनको मरना ही पड़ता है ऐसा माता ने बताया
आज की पढ़ी-लिखी बेटियां नौकरियां करके पैसा कमाकर परिवार चल रही है यह पढ़ी-लिखी लड़कियों के मेहनत से ही परिणाम है
इन संसार में जाल फैलाने वाले बहुत दिखाई देते हैं उनसे बचकर रहना ही अपने आप की सुरक्षा है
माता ने यह भी कहा कि भोली भाली लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें बेच दिया जाता है या उन्हें वेश्यावृत्ति करने पर छोड़ दिया जाता है
इस संसार में माता-पिता ही एक ऐसे हैं जो निस्वार्थ बच्चों का लालन पोषण करके उन्हें बड़ा करते हैं संसार के सभी लोग स्वार्थ के कारण ही मेलजोल बढ़ाते हैं
जब तक बेटियां घर पर रात को नहीं आई माता-पिता की आंखों की नींद उड़ जाती है उन्हें सबसे ज्यादा उनकी सुरक्षा की चिंताएं सताती रहती है
गर्ल्स स्मार्ट प्रशिक्षण में 100 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया
बाहर से प्रशिक्षण देने आए रत्नाकर महाजन जो तीर्थराज सम्मेद शिखर से आए हैं उन्होंने बताया कि अब तक 20 वर्षों से ऐसे ही में प्रशिक्षण देता आ रहा हूं
उन्होंने लड़कियों को सुरक्षित होने के कहीं तोर तरीके उदाहरण देकर के प्रशिक्षण में बतलाएं अपनी रक्षा अपना धर्म अपने माता-पिता की खुशियों का ध्यान रखना आज की लड़कियों को बहुत आवश्यक है
उन्होंने वीडियो दिखा कर भी लड़कियों को बताया इंदिरा गांधी भी एक लड़की थी जिसने देश के प्रधानमंत्री पद पर महिलाओं की सुरक्षा की थी झांसी की लक्ष्मी बाई का उदाहरण देखें बालिकाओं को बताया कहीं उदाहरण स्वरूप पढ़ाया गया
सुषमा जैन सरिता जैन पूनम जैन पायल जैन आदि ने खड़े होकर प्रशिक्षण में बताया आज हमें जो बताए वह हमे बहुत ही अच्छा लगा जिनका हमें अब तक ज्ञान नहीं था धर्म स्थल पर प्रतिक्षण से हमें प्राप्त हुआ अपने शरीर की ताकत अपने हाथों में ताकत होती है
हाथ ही हमारा हथियार है सबसे पहले हमें अपनी रक्षा के लिए हाथ उठाना होगा
लड़कियों की खामोशी दूसरे का हौसला बढ़ाती है माता-पिता की बात को जीवन में सदैव उतारकर उन पर चलना ही सबसे बड़ी सुरक्षा शिविर में बताइए
महावीर कुमार सरावगी दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha


















