विश्व वन दिवस पर महावीर इंटरनेशनल का जैविक खेती पर वेबिनार: मुख्य वक्ता महेंद्र प्रताप सिंह पंवार……………
अजीत कोठिया डडूका
महावीर इंटरनेशनल द्वारा ई चौपाल में विश्व वन दिवस पर जैविक खेती के महत्व ओर उपायों पर एक रोचक और ज्ञानवर्धक वेबिनार आयोजित किया गया। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने बताया की मुख्य वक्ता ख्यातनाम किसान घोड़च राजसमंद निवासी महेंद्र प्रताप सिंह पंवार थे। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर महेश कुमार मूंड थे। प्रारंभ में आरती मूंड ने महावीर वंदना की। इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल के तीन दिवसीय पर्यावरण आयोजनो गौरैया दिवस, वन दिवस तथा जल दिवस पर सूचनाएं साझा करते हुए चौपाल में सभी सदस्यों का स्वागत किया। अतिथि परिचय वीर गौतम राठौड़ ने दिया। अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता महेंद्र प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि 2016से लगातार जैविक खेती को अपनाते हुए वे न केवल खुद सफल हुए हैं बल्कि सैकड़ों किसानों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत भी बने हुए हैं। अपने पैतृक खेतो में ड्रैगन फ्रूट, सेब, नींबू, अनार, शहतूत ओर मोरिंगा जैसे विविध ऑर्गेनिक फलों की खेती कर महेंद्र प्रताप सिंह पंवार ने ये साबित किया है कि आधुनिक सोच और पारंपरिक ज्ञान का समन्वय करके खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। ऑर्गेनिक खेती पर्यावरण, वन ओर भू की उर्वरता के संरक्षण का कारगर उपाय है। महेंद्र प्रताप सिंह पंवार ने वर्मी कंपोस्ट ओर अन्य जैविक खाद, कीटनाशक व फफूंदनाशक बिना खर्च की अवधारणा के साथ स्वयं बनाने के तरीके भी बताए।
वेबिनार में उन्होंने बताया कि ड्रैगनफ्रूट की व्यावसायिक खेती बहुत ही लाभदायक है तथा कम पानी में भी अधिक उत्पादन देने वाला प्लान है।
गोष्ठी में पंवार ने सुमेर सिंह कर्णावत, नागरमल जांगिड़, सुनीता जम्मार, संजय बेद, पृथ्वीराज जैन, सुरेश गांधी, मीना जैन, राजलक्ष्मी भंडारी, निर्मल सिंघवी, हंसा हिंगड, प्रकाश तलेसरा सहित कई संभागीयों की वन संरक्षण ओर जैविक कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार गौतम राठौड़ ने व्यक्त किया।
वेबिनार में 44 संभागियो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह पंवार ने महावीर इंटरनेशनल के सभी पर्यावरण संरक्षण प्रेमी सदस्यों को उनके उदयपुर के पास स्थित मेवाड़ एक्सोटिक फ्रूट फार्म का विजिट करने आमंत्रित किया। सभी सदस्यों ने गौतम राठौड़ से रीज़न 4 के महावीर इंटरनेशनल केंद्रों का एक सम्मेलन पंवार के फार्म हाउस पर कराने का आग्रह किया। विश्व गौरैया दिवस तथा विश्व वन दिवस पर महावीर इंटरनेशनल के इस वेबिनार पर सभी ने चौपाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया की मुक्त कंठ से सराहना की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















