श्रीमती उषा जैन धर्मपत्नी अनिल कुमार जैन बनेठा वाले सांगानेर जयपुर
फागी संवाददाता
भगवान महावीर एक युग पुरुष, युग दृष्टा एक महा मानव थे। विश्व प्रेम ही भगवान महावीर का दिव्य संदेश है, भगवान महावीर का उपदेश था कि पाप से घृणा करो न की पापी से, भगवान महावीर ने सारी दुनिया को अहिंसा, सत्य अचोर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का संदेश दिया था इस मार्ग पर चलकर मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने जीवन का मूल मंत्र माना था। अतः सारी दुनिया को जियो और जीने दो के संदेश पर रहना चाहिए ताकि दुनिया में अमन चैन बना रहे।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान