विश्व महिला दिवस पर कर्तृत्ववान महिलाओं का सम्मान
सब-हेडलाईन:
दिगंबर जैन महासमिति विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी के नेतृत्व में कारागृह अधीक्षिका किर्तीताई चिंतामणी व पार्षद एड. प्रितीताई रेवणे का गौरव सत्कार
✍️विनोद रोकडे जैन
अमरावती:
विश्वभर में प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सलाम करने के लिए विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर अभिनंदन पेंढारी मित्र मंडल तथा दिगंबर जैन महासमिति की ओर से अमरावती की कर्तृत्ववान महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
दिगंबर जैन महासमिति के विदर्भ अध्यक्ष अभिनंदन पेंढारी के नेतृत्व में अमरावती मध्यवर्ती कारागृह की अधीक्षिका मा. सौ. किर्तीताई चिंतामणी तथा जैन समाज की नवनिर्वाचित नगरसेविका एड. सौ. प्रितीताई हर्षल रेवणे का उनके निवास स्थान पर जाकर शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, साखरे की गाठी तथा सम्मान पत्र देकर कार्यगौरव सत्कार किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अपने प्रास्ताविक भाषण में अभिनंदन पेंढारी ने विश्व महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज महिलाएं अपने कर्तृत्व, परिश्रम और सक्षम नेतृत्व के बल पर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। प्रतिस्पर्धा के इस युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बल्कि निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि किर्तीताई चिंतामणी अपने पद पर अत्यंत जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कर्तव्य निभा रही हैं तथा एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं एड. सौ. प्रितीताई हर्षल रेवणे हाल ही में महानगरपालिका में जैन समाज की एकमात्र नगरसेविका के रूप में निर्वाचित हुई हैं। वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट साहित्यकार भी हैं। उन्होंने शासन की वर्ग-1 की परीक्षा उत्तीर्ण कर मुंबई हाईकोर्ट में मैरेज काउंसलर के रूप में राजपत्रित अधिकारी पद पर भी चयन प्राप्त किया है, जो समाज के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर विदर्भ उपाध्यक्ष प्रशांत गडेकर, प्रमोद मानेकर, अनिल वाले, पुरुषोत्तम मुंदड़ा, दीपक हुंडीकर, रुपेश नगरनाईक, भालचंद्र रेवणे, सौ. अंजलीताई पाठक, सौ. मीनाताई भेलांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने स्त्री शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सत्कारमूर्ति किर्तीताई चिंतामणी और प्रितीताई रेवणे ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के वरिष्ठजनों और समाजसेवकों के मार्गदर्शन में उनकी सकारात्मक कार्ययात्रा आगे भी जारी रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन पेंढारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन रुपेश नगरनाईक ने किया।














