विश्व गौरैया दिवस पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो का गौरैया संरक्षण का संकल्प..
महावीर जन्मकल्याणक पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तय
===================
दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के 23बच्चो ने विश्व गौरैया दिवस पर लुप्त हो रही घरों के आस पास फुदकने वाली छोटी सी चिड़िया गौरैया के लुप्त होने पर उसे बचाने का संकल्प लिया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में बच्चो ने गौरैया दिवस पर गौरैया को बचाने घोंसले बनाने और उनके पेयजल प्रबंधन तथा दाना रखने सकोरे बांध कर राहत देने का संकल्प लिया।
कोठिया ने बताया की बच्चो को महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के माध्यम से 7अप्रैल को सकोरे वितरित कर गौरैया संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर्व की पूर्व संध्या पर बच्चो द्वारा झूला सजाने , प्रभात फेरी में हिस्सा ले ने, पुरुरवा नाटिका मंचन, नृत्य सोलह स्वप्न तथा एकल एवं युगल वर्ग में नृत्य आयोजन तय कर रियल जैन, माही जैन, मानवी जैन, आकृति जैन, चर्या जैन दिव्य जैन, सिद्धम जैन कथनी जैन, दीक्षिता जैन को जिम्मेदारिया सौंपी गई।
29अप्रैल को दो चरणों में महावीर प्रश्न मंच आयोजन किया जाएगा।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














