विश्रांत सागर महाराज का मंगल प्रवेश 22 फरवरी को सलेहा नगर मध्य प्रदेश मैं मंगल प्रवेश की तैयारी जोर शोर से हुई
पवई नगर में मंगल प्रवेश अपार धर्म पर भावना से हुआ
आज दिनांक 20 फरवरी को परम पूज्य ,प्रवचन केसरी , मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज जी ससंघ का नगर पवई में हुआ मंगल प्रवेश, यहां पर विराजमान नगर गौरव विजिज्ञा श्री ससंघ ने की गुरुवर की आगवानी, हुआ तयदोनों संघों का मिलन, नगर के लोग बड़े गदगद हुए, क्योंकि पवई नगर में मुनि श्री का ब्रह्मचारी अवस्था में पवई नगर के इतिहास में प्रथम बार चातुर्मास हुआ था,जो अपने आप में अद्भुत था,आज यहां से लगभग 2:00 बजे बिहार होगा, दिनांक 22 फरवरी को सलेहा नगर भव्य मंगल प्रवेश होगा,
दिगंबर जैन समाज द्वारा पूरे नगर को सजाया गया जगह-जगह तोरण द्वार रंगोली बनाकर भव्य मंगल प्रवेश कराया जाएगा
इस नगर के भक्तों ने बताया की मुनि विश्रांत सागर जी महाराज का बहुत ही अपनापन स्नेह हमें प्राप्त हुआ है उसे भुलाया नहीं जा सकता
पूरा नगर उनकी अगवानी में अपनी पलक फावडे बिछाए प्रतीक्षा कर रहा है
यहां पर विराजमान परम पूज्य आचार्य जी 108 विशद सागर महाराज ससंघ , परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विनिश्ल सागर जी महाराज ससंघ, परम पूज्य मुनि श्री 108 विभाश्वर सागर जी महाराज ससंघ, परम पूज्य मुनि श्री 108 अनुपम सागर जी एवं गणिनी आर्यिका 105 विन्ध्य श्री माता जी ससंघ, आर्यिका श्री 105 ओम श्री माता जी ससंघ से लगभग 9:00 होगा परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज ससंघ का भव्य महा मिलन, इस दृश्य को आप देखना ना भूलें महा मिलन को देखकर आप अपने जीवन को धन्य बनाएं,
साधु का मिलन बहुत बड़ा मिलन होता है इसे देखने के लिए शहर नगर के गांव के लोग मिलन देखने पहुंचते हैं
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha















