वीर अनिल जैन अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, वीर अजीत कोठिया डडूका गवर्निंग काउंसिल सदस्य निर्वाचित…….

0
195

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स अंतरराष्ट्रीय संस्था के द्विवार्षिक चुनावों वर्ष 2025-27 में वीर अनिल जैन लगातार दूसरी टर्म के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन ने बताया की वीर अनिल जैन का चयन एक ऐसे समाज सेवी का चयन है जो महावीर इंटरनेशनल को आने वाले दो वर्षों में नई अंतरराष्ट्रीय ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इसी क्रम में डडूका निवासी वीर अजीत कोठिया लगातार सातवीं बार गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल डायरेक्टर, एपेक्स सचिव, जोन चेयरमैन, तथा जोन सचिव रह चुके कोठिया महावीर इंटरनेशनल के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक है जो विगत 28वर्षों से पीड़ित मानवता सेवा में लगे हुए हैं। इसी तरह नौगामा निवासी सुरेश गांधी तथा डूंगरपुर निवासी हर्षवर्धन जैन वागड़ जोन डूंगरपुर बांसवाड़ा से प्रथम बार गवर्निंग काउंसिल सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वीर अनिल जैन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, अजीत कोठिया, सुरेश गांधी तथा हर्षवर्धन जैन के गवर्निंग काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर गौतम राठौड़, अनिल सिंघवी, विनोद दोशी, राजमल सोनी, प्रीतल पंड्या, सुंदरलाल पटेल, सूरजमल अहारी, दिलीप दोसी, विनोद दोसी, रामभरत चेजारा, कल्पेश कोठारी, कोमल भरड़ा, नयनेश जानी, भुवनेश्वरी मालोंत, महावीर जैन, गीता चौधरी, डॉ. सुंदरलाल पंचाल, अनिल दोसी, प्रकाश जैन, अजीत मुंगाणिया, अंकित सेठ सहित कई वीर वीराओ ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here