विनोद पंचाल और अनीता पंचाल ने की मरणोपरांत देहदान की घोषणा: प्रेरणा महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर……….

0
1

विनोद पंचाल और अनीता पंचाल ने की मरणोपरांत देहदान की घोषणा: प्रेरणा महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर……….
रैयाना निवासी युवा दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी पत्नी अनीता पंचाल ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संस्थापक संरक्षक अजीत कोठिया की प्रेरणा से अपने समाज के 14 चोखलों के पंचों के समक्ष भगवान पद्मनाभ की साक्षी में मरणोपरांत देहदान की घोषणा की। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने बताया की इस युवा दंपत्ति द्वारा मरणोपरांत देहदान की घोषणा से क्षेत्र के कई ओर लोगों को भी ऐसी ही पावन घोषणा करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन मे पंचाल समाज के 14चोखला अध्यक्ष धूलजी पंचाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, गंगाराम पंचाल अशोक पंचाल,जगदीश पंचाल, परतापुर चोखला अध्यक्ष सूरजमल पंचाल, भगवती पंचाल, गोविंद पाटीदार, ध्रुव शंकर पाटीदार, मोहन जी पटेल सहित पूरे पंचाल समाज ओर सर्व समाज के 400से अधिक लोगों ने इस देहदान की अनुमोदना कर विनोद पंचाल और अनीता पंचाल को बधाई दी और महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर का ओर अजीत कोठिया डडूका का आभार व्यक्त किया। देहदान घोषणा कार्यक्रम का संचालन अंबालाल पंचाल ने किया, आभार राजेश पंचाल ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here