विनय सागर जी महाराज का 39 वॉ अवतरण दिवस एवं संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के स्वास्थ्य लाभ हेतु गणधर वलय विधान का आयोजन किया गया

0
77

दिनांक 8 फ़रवरी को भिंड नगर मै विराजमान जिन मंदिर जीर्णोद्वारक संत, प्रशांत मूर्ति श्रमण मुनि श्री 108 विनय सागर जी महाराज के 39 वें अवतरण दिवस पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ हेतु गणधर वलय विधान का आयोजन भिंड नगर के महावीर कीर्ति स्तम्भ जैन मंदिर मै परम पूज्य विनय सागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्य हुआ जिसमे 108 परिवारों द्वारा 108 माडने पर विधान का आयोजन हुआ एवं मुनि श्री 108 विनय सागर जी गुरुदेव के 39 वें अवतरण दिवस पर जैन महिला मंडल द्वारा गुरु  पूजन की अष्ट द्रव्य थालियां सजाकर पंडित शशिकांत जैन  शास्त्री ग्वालियर द्वारा मंत्रोच्चारण भक्ति करते हुए भक्तो द्वारा की गई पूज्य गुरुदेव की पूजा की गई। मुनि श्री के मंगल आशीर्वाद से श्री 1008 पंचवालयति पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और श्री 1008 सहस्त्रफणि पार्श्वनाथ दिग. जिनालय में भव्य मानस्तम्भ और शिखर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में बने नवीन पात्रों की भव्य गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ
कार्यक्रम मै युवा पत्रकार सोनल जैन ने मुनि विनय सागर के अवतरण दिवस पर गुरदेव के चरणों मै कोटि कोटि नमोस्तु करते हुए गुरुदेव से लिया मंगल आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here