विद्वत नवनीत शास्त्री पुनः धार्मिक संस्कार शिविर के प्रभारी मनोनीत
मुरैना (मनोज जैन नायक) नगर के विद्वान नवनीत शास्त्री को ग्रीष्म कालीन धार्मिक शिक्षण शिविर आयोजित करने हेतु चम्बल संभाग का शिविर प्रभारी मनोनीत किया गया है ।
ज्ञातव्य हो कि श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा देश पूरे भारतवर्ष में ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। जिसमें शिविर की रूप रेखा को लेकर जगतपूज्य मुनि सुधासागर महाराज के पास ललितपुर में सम्पूर्ण भारत के शिविर प्रभारियों को नियुक्त किया गया। जिसमें गुरुदेव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने हेतु भारतवर्षीय शिविर प्रभारी उत्तम चंद पाटनी अपने सारी टीम और शिविर प्रभारियों के साथ पहुँचे। जिसमें पूज्य मुनि श्री ने बताया कि बच्चों के अंदर संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए अनिवार्य रूप से सभी जैन मंदिरों में शिविर लगना चाहिए। मां जिनवाणी का प्रचार प्रसार होना चाहिए। यह शिविर जीवन के चहुंमुखी विकास के लिए धार्मिक संस्कारों पर आधारित होते हैं। जिसमें सांगानेर संस्थान द्वारा पुनः संपूर्ण चम्बल संभाग का प्रभारी विद्वत श्री नवनीत जैन शास्त्री को बनाया गया। चम्बल संभाग में अनेक वर्षों से वृहद स्तर पर शिविरों को लगाकर धर्म प्रभावना करते आ रहे हैं।
मुरैना निवासी विद्वत नवनीत जैन ‘शास्त्री’ ने बताया कि इस बार भी पूज्य गुरुदेव सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण चम्बल संभाग के जिनालयों में आयोजित धार्मिक संस्कार शिविर मई माह से जून माह तक लगाए जाएंगे। समाज के गणमान्य श्रेष्ठि जनों द्वारा शिविरों के सफल आयोजन, धर्मप्रभावना हेतु शिविर प्रभारी जी को मंगल शुभकामना प्रदान की गई। यह शिविर सकल दिगंबर जैन समाज, संस्थाओं व दानवीरों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं।












