विधान सभा में गूंजी महावीर जयंती अवकाश की तिथि बदलने तथा तीर्थंकर आदिनाथ जन्म कल्याण पर अवकाश की माँग

0
1

विधान सभा में गूंजी महावीर जयंती अवकाश की तिथि बदलने तथा तीर्थंकर आदिनाथ जन्म कल्याण पर अवकाश की माँग
जयपुर – 10/03/26 जैन समाज की महावीर जयंती ( जन्म कल्याणक ) अवकाश में संशोधन की मांग, श्री कालीचरण सर्राफ पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार एवं वर्तमान विधायक मालवीय नगर जयपुर ने विधानसभा में उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च का महावीर जयंती पर अवकाश घोषित किया है जबकि जैन तिथि कैलेंडरों तथा तिथि दर्पणों के अनुसार चेत्र शुक्ला त्रियोदशी (महावीर जयंती ) 30 मार्च की है अतः अवकाश 30 मार्च का घोषित किया जाए।यह माँग पिछले दो माह से भी अधिक समय से धर्म जागृति संस्थान एवं समाज की बहुत सी संस्थाओं द्वारा की जा रही है ।

इसी प्रकार पिछले काफ़ी वर्षों से जैन समाज की माँग है कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ ( ऋषभदेव ) के जन्म कल्याणक पर अवकाश घोषित किया जाए । इस मुद्दे को माननीय विधायक अशोक कोठारी द्वारा आज मंगलवार को प्रश्न के माध्यम से विधान सभा में रखी गई है । साथ ही कोठारी जी द्वारा सरकार द्वारा घोषित जैन साधु संतों की सुरक्षा व प्रवास सुविधाओं के क्रियान्वयन का मामला भी रखा गया है ।
धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बडजात्या कामवन अनुसार विधायक कालीचरण सर्राफ जी एवं अशोक कोठारी जी का महावीर जी क्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल , मानद मंत्री उमराव मल सांघी सहित जैन समाज की धर्म जागृति संस्थान , राजस्थान जैन सभा , राजस्थान जैन युवा महा सभा , समग्र जैन युवा संगठन सहित बहुत सी संस्थाओ द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here