*वीर वंदना से भगवान महावीर को अभिवादन*
नागपुर : अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड नागपुर द्वारा भगवान महावीर के २६२५ वे जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीरनगर स्थित श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल के मानस्तंभ परिसर में सोमवार की शाम भक्तिमय संगीत कार्यक्रम वीर वंदना का आयोजन किया था।
समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल के कार्यवाह प्रकाश मारवडकर, पुलक मंच परिवार के शाखा अध्यक्ष जगदीश गिल्लरकर ने किया। समारोह के प्रमुख अतिथि नगरसेवक चंद्रकांत खंगार, नगरसेविका वैशाली उदापुरकर, उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कोटेचा, श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थयात्रा संघ के संघपति दिलीप शांतिलाल जैन, श्री दिगंबर जैन सेनगण मंदिर के अध्यक्ष सतीश जैन पेंढारी, कल्याण मित्र फाउंडेशन के संयोजक महेंद्र शेठ प्रमुखता से उपस्थित थे। इस अवसरपर प्रसिद्ध गायिका डॉ. श्रुति पांडवकर को पीएचडी प्राप्त होने पर उनका शेला, मान पत्र, धर्म दुपट्टा, मोतियों की माला पहना कर अतिथियों को हस्ते सम्मान किया गया। समारोह का संचालन महिला शाखा की महामंत्री धनश्री कापसे ने किया। प्रस्तावना राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज बंड ने रखी। मान पत्र का वाचन प्रतिमा सावरकर ने किया। आभार प्रदर्शन शाखा के महामंत्री राजेश जैन ने किया।
गायक कलाकार डॉ. श्रुति पांडवकर, डॉ. अंजुषा पांडवकर, प्रतीक सावलकर ने भक्ति गीतों की श्रृंखला में सुमधुर भक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतों ने उपस्थित श्रोताओं को गोते लगाने के लिए विवश किया। बाल तीर्थंकर को पालने में झुलाया गया। बधाई गीत गाएं गए। वीर वंदना का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के गीत से हुआ। ‘सत्य अहिंसा त्याग धर्म हा जगती असे महान’, ‘सुन लो वीरा’, ‘ महावीरा कब से खड़ी तेरे द्वार’, ‘ मधुबन के मंदिरों में भगवान बस रहा हैं’, ‘ ऐसी लागी लगन’, ‘सजा दो घर को गुलशन का’, ‘तेरा मन दर्पण कहलाएं’, ‘डोलीवाले कहते हर इक से’, ‘चौरासी लाख मंत्रों का सरताज हैं’, ‘अब उठो सखी श्रृंगार करो’, यह गीतों की प्रस्तुति हुई।
वाद्ययंत्र सिंथेसाइजर – सौरभ किल्लेदार, ऑक्टोपैड – उल्हास चिटमुलवार, तबला – प्रवीण पांडवकर, ढोलक – प्रियांशु डहाटे ने सहयोग किया। संगीत संयोजन प्रवीण पांडवकर ने किया। वीर वंदना का निवेदन श्रद्धा भारद्वाज ने किया।
समारोह में प्रमुखता से दिलीप सावलकर, दिलीप राखे, श्रीकांत मानेकर, नरेश मचाले, प्रशांत भुसारी, संतोषदादा सावलकर, प्रशांत सवाने , डॉ. नरेंद्र भुसारी, राजेंद्र नखाते, सुरेश महात्मे ,प्रतिभा नखाते, शुभांगी लांबाडे, शीला भांगे, स्मिता जैन, योगिता जैन, स्वाति महात्मे आदि उपस्थित थे।












