फागी संवाददाता
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में चारित्र चक्रवर्ती, प्रथमाचार्य शान्तिसागर महाराज की परम्परा के पंचम पट्टाधीश, वात्सल्य वारिधि, आचार्य शिरोमणि वर्धमान सागर महाराज ससंघ को मदनगंज किशनगढ़ में पावन चातुर्मास 2025 हेतु ग्राम गामड़ी जिला डूंगरपुर में जयकारों के साथ सामूहिक रूप से श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रम संयोजक उरसेवा निवासी कैलाश पाटनी ने बताया कि किशनगढ़ से करीब 500 से अधिक श्रद्धालुओं का दल 08 बसों एवं निजी वाहनों से सुबह गामड़ी पहुंचा। रास्ते में धरियावद में मुनि पुण्य सागर महाराज ससंघ, पारसोला, अतिशय क्षेत्र महू पार्श्वनाथ के दर्शन किए। गामड़ी में पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के दर्शन किए। श्री संघ की सामयिक पश्चात बैंड की सुर मधुर लहरियो पर भव्य जुलूस के रूप में नाचते गाते भक्त वर्धमान सभागृह पहुंचे वहां पर जुलूस धर्म सभा में परिवर्तित हो गया धर्मसभा का शुभारंभ पूर्वाचार्यो के चित्र के समक्ष चित्र अनावरण आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, विनोद पाटनी, प्रकाश गंगवाल, दिलीप कासलीवाल, सुभाष बड़जात्या, संजय पापड़ीवाल, राजकुमार दोषी, कैलाश पाटनी तथा दीप प्रज्वलन मांगीलाल चिरंजी लाल झांझरीपरिवार ने किया मंगलाचरण सुभाष बड़जात्या, कमल वेद ने कियाकार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन भामाशाह अशोक कुमार पाटनी, संजय कुमार पुनीत कुमार पापड़ीवाल परिवार, विमलकुमार महेंद्रकुमार समर्थ पाटनी परिवार, विजयकुमार दिलीपकुमार मनोजकुमार कासलीवाल परिवार, सुभाष कुमार बसंतकुमार वेद परिवार, शास्त्र भेंट महावीर प्रसाद, विनोद कुमार, कैलाश पाटनी परिवार, राजकुमार जयकुमार, निर्मल कुमार ,प्रदीप कुमार दोषी परिवार, प्रकाश चंद सुमेर कुमार, राजकुमार गोधा परिवार, निर्मल कुमार ,हरीश कुमार पांडया परिवार, मोतीलाल नरेश गंगवाल परिवार, कमल कुमार अभिषेक कुमार वेद परिवार ने किया। कार्यक्रम में आचार्य शांतिसागर, वीरसागर, शिवसागर, धर्मसागर, अजीतसागर महाराज को अर्घ्य समर्पित करने के बाद संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज की संगीतमय पूजन की गई। जिसमें भक्तों ने नाचते गाते भक्ति भाव से स्थापना कर जल, चन्दन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य, दीप, धूप, फल एवं अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम में आचार्यश्री ससंघ को 2025 का मंगल चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया गया। इस दौरान जयकारों से माहौल भक्ति मय हो गया।कार्यक्रम में आर.के. मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल, समाजसेवी संजय पापड़ीवाल, चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागर स्मारक ट्रस्ट मंत्री राजकुमार दोषी ने चातुर्मास निवेदन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। धर्म सभा में आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेंद्र सागर महाराज ने धर्मोपदेश देते हुए सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। व्यवस्थाओं में सुशील काला, अमित बाकलीवाल, विकास पाटनी, पदमचन्द गंगवाल, अनिल पाटनी फुलेरा, मुकेश पाटनी, राजकुमार लुहाड़िया, पिंटू पाटनी, पवन पाटनी, जिनेन्द्र बोहरा, मुकेश पाटोदी, मांगीलाल झांझरी आदि का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में किशनगढ़ के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान