वात्सल्य ऐसा हथियार बड़े से बड़े दुश्मन को भी मित्र बना देता है
(दिगंबर जैन संत प्रज्ञान सागर महाराज)
जिला बूंदी 8 अप्रैल बुधवार 2026
जिला बूंदी के देवपुरा बघेरवाल दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए जैन संत ने बताया
प्रत्येक मनुष्य महिलाओं के पास मन की वाणी का वात्सल्य एक ऐसा हथियार है जिसे चाहे तो वह प्यार बड़ा सकता है चाहे तो दुश्मन उत्पन्न कर सकता है
संत ने यह भी बताया कि अपने घर को स्वर्ग से सुंदर बनाने के लिए परिवार जन जब भी बाहर सेआए मीठी वाणी से ही अपना व्यवहार ऐसा बनाएं अपना घर स्वर्ग से सुंदर लगने लगे
जब भी आप किसी से बात करें क्रोध आवेश में आकर ना करें अपने शब्दों पर विवेक पूर्वक मीठे वचन ही प्रयोग में करें
आप मीठे वचनों के प्रभाव से आपका जन्म जन्म का दुश्मन भी उसके मन के अंदर आपके प्रति श्रद्धा प्रेम वात्सल्य उत्पन्न होगा और वह आपका मित्र बन जाएगा
जब भी आप व्यापार के लिए निकलते हैं या शॉप पर जाते हैं तो वहां पर ग्राहक से भी मीठे वचन मीठी भाषा का प्रयोग करें जिससे उसे अपनापन लगे और उसे आप लाभ प्राप्त करोगे
अपनी वाणी सबसे बड़ा अपना आभूषण है
जैन संत प्रसिद्ध सागर महाराज
उन्होंने धर्म सभा में बताया कि मनुष्य की गहने आभूषण से शोभा नहीं होती शोभा तो अपनी वाणी से अपने शब्दों से होती है
जहां भी उसे सम्मान सत्कार मिलेगा अपनी वाणी से मिलेगा आभूषण से कभी सम्मान मिलने वाला नहीं है
जब जब भी मनुष्य अपने मुख से मीठी वाणी का प्रयोग करता है तब तभी लोग उसके प्रशंसा करते हैं
कठोर वचन कड़वी वाणी बोलने पर कोई भी लोग जीवन में प्रशंसा नहीं करते बल्कि आलोचना करते हैं
अपार भक्तों ने जिनालय में मुनि की जय जयकार की जय घोष लगाया
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

















