वर्ष 2026 का महावीराचार्य पुरस्कार डॉ प्रगति जैन को प्रदान किया जाएगा

0
3

वर्ष 2026 का
महावीराचार्य पुरस्कार डॉ प्रगति जैन को प्रदान किया जाएगा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
जैन गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करने हेतु गणिनी प्रमुख आर्यिकारत्न
ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर द्वारा स्थापित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ प्रोफेसर डॉ अनुपम जैन परिवार इंदौर द्वारा प्रायोजित इस वर्ष का महावीराचार्य पुरस्कार मां कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय इंदौर के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रगति जैन को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के
अन्तर्गत शाल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं 51 हजार रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाती है।
पुरस्कार समर्पण समारोह 3 अप्रैल को दिगंबर जैन तीर्थ अयोध्या (उ प्र )में पूज्य ज्ञानमती माताजी एवं प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका चंदनामती माताजी के सानिध्य एवं संस्थान के पीठाधीश स्वामी रवीद्रकीर्ति जी के निर्देशन में में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर राजीव कुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की पूर्व कुलगुरु डॉ रेणु जैन होंगी । अध्यक्षता करेंगे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर के पूर्व निदेशक एवं आचार्य प्रोफेसर निलेश कुमार जैन। सारस्वत अतिथि यूजीसी एवं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के निर्देशक आनंद वर्धन शर्मा होंगे।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि त्रिलोक शोध संस्थान हस्तिनापुर द्वारा गणित के क्षेत्र में विश्व का यह पहला पुरस्कार है जो त्रिलोक शोध संस्थान द्वारा वर्ष 2021 में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में स्थापित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गणितज्ञ डॉ अनुपम जैन द्वारा प्रायोजित है। इस नियमित पुरस्कार का यह छठा वर्ष है। इसके पूर्व पांच गणितज्ञ विद्वानों को महावीराचार्य पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here