वरिष्ठ समाजसेवी डॉ ममता जैन के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
17
दो दशकों से महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहीं थीं
साढूमल, ललितपुर। शताधिक वर्षों से संचालित श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय साढूमल के ट्रस्टी सेठ सुधीर कुमार जी जैन की धर्मपत्नी, उपमान महिला संस्थान की महिला प्रमुख, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ ममता जैन के स्वर्गवास पर विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो दशकों से महिलाओं की आजीविका, उनके सशक्तिकरण व महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, शोषण व शराब बंदी पर लंबे समय से डॉ ममता जैन झांसी काम कर रहीं थीं। उनके द्वारा किए गए कार्य बुंदेलखंड में हमेशा याद किए जाएंगे।
श्री महावीर दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय साढूमल की ओर से हेड ट्रस्टी डॉ सुनील जी सेठ भोपाल, ट्रस्टीगण श्री कंछेदी सिंघई मड़ावरा, देवेंद्र जैन झंडा, डॉ सुनील संचय, विद्यालय के अध्यक्ष वर्द्धमान जैन,  मंत्री राजेश जैन, प्रबंधक कमल कुमार जैन, पंडित संतोष शास्त्री सौरई, कोषाध्यक्ष दीपक जैन बन्दी, लेखा निरीक्षक डॉ शिखर चंद्र सिलोनिया, उपाध्यक्ष भजनलाल जैन, अधिष्ठाता रतनचंद जैन गौना, उप अधिष्ठाता गुलाब चंद बरचौन, उपमंत्री अनिल जैन बेसरा, प्रधानाचार्य राजेन्द्र जैन , पूर्व प्राचार्य विनीत जैन आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
झांसी में आयोजित बुंदेलखंड के विभिन्न सामाजिक शैक्षिक संगठनों, संस्था प्रमुखों की श्रद्धांजलि सभा में डॉ ममता जैन की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष एक पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here