वार्षिक कलशाभिषेक एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह

0
75
भीलवाड़ा,28 सितंबर-   श्री बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अग्रवाल उत्सव भवन में अनंत चतुर्दशी के दिन श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में अग्रवाल उत्सव भवन पर सकल दिगंबर जैन समाज का वार्षिक कलशाभिषेक एवं वृद्धजनों का सम्मान समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। सारा वातावरण धर्म में हो गया।
मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने धर्म देशना में कहा कि वीतरागता प्रभु के प्रति अटूट श्रद्धा भक्ति भाव को जीवन में धारण करने का परिवर्तन करें। तभी पर्युषण पर की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि अभिषेक करते समय यह भाव हो कि हम भी परमात्मा के मार्ग की ओर चल पड़े। एवं  भगवान वह हमारे बीच की दूरियां समाप्त हो। इसलिए अभिषेक करने का लाभ मिलता है। मुनिश्री ने कहा कि आज यहां वृद्धजनों का सम्मान किया जा रहा है। वह गौरव की बात है। वृद्धजनों का समाज को आशीर्वाद मार्गदर्शन मिलता रहे। वृद्धजन धैर्य- धीरज को धारण कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। वृद्धजनों के साथ सकारात्मक रहे। बुढ़ापे में व्यक्ति को भावात्मक सहारे की जरूरत होती है। मुनि श्री ने कहा कि अभिषेक करने के बाद अपने भावों की विशुद्ध करें। एक दिन हम भी परमात्मा बने। आज भगवान भ्रमण करते हुए मंच पर विराजमान हुए। इससे दूर-दूर तक मिथ्यातम को दूर करेगा। हमारे भीतर परमात्मा को प्रकट कर देगा।
शुरुआत में शहर के मंदिर के पदाधिकारी एवं सोसाइटी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया एवं मुनिश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किऐ। बाहुबली महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया।
इस उपरांत 85 वर्ष व उससेअधिक उम्र के 40 श्रावक वृद्धजनों का माल्यार्पण कर, शाल उड़ाकर, प्रशस्ति पत्र देकर भाव-भिना सम्मान किया गया। जनसमुदाय ने हर्ष के साथ अभिवादन किया।
इस उपरांत मुनिश्री अप्रमित सागर  महाराज ने अभिषेक एवं शांतिधारा पाठ का उच्चारण द्वाराकर श्रावकों ने अभिषेक कर शांतिधारा की गई। जयकारो से सारा वातावरण गूंज उठा। सभी ने गांदोधक लेकर धन्य हुए। आरके कॉलोनी आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजो के साथ श्रीजी रथ मे विराजमान होकर मुख्य मार्गो से होते हुए पंडाल में बने मंच पर पाडुक शीला पर विराजमान किया गया। पूरा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। संजय कासलीवाल के निर्देशन में पूजा-अर्चना की गई। सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार छाबड़ा एवं सचिव राजकुमार चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन पदमचंद काला ने किया।
इस अवसर पर हीराचंद चांदीवाल वीरेंद्र कुमार छाबड़ा अशोक कुमार जैन राजेंद्र सेठी लक्ष्मीकांत जैन अशोक कुमार छाबड़ा निर्मल जैन प्रदीप चौधरी आदि वृद्धजनों का सम्मान किया।
इस अवसर पर भारी तादात में पुरुष, महिलाऐ, युवक की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here