यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज द्वारा किए गए आंदोलन में जैन समाज ने भी अपनी भागीदारी निभाई
बूंदी, 5 फरवरी। यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा 3 फरवरी को जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में बूंदी सकल जैन समाज ने भी विरोध प्रकट किया। सवर्ण समाज द्वारा आजाद पार्क बूंदी से निकाली गई आक्रोश रैली में जैन समाज के लोगांे की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कानून के विरोध में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार जैन ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर ज्ञापन पढ़कर सुनाया तथा उनकी अगुवाई में सवर्ण समाज के 21 व्यक्तियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
यूजीसी कानून के खिलाफ बूंदी खण्डेलवाल सरावगी समाज के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र काला ने अपने शरीर पर बेड़ियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वह सवर्ण समाज के अन्य सदस्यों के साथ आजाद पार्क से बेड़ियां बांधकर आक्रोश रैली आगे आगे चल रहे थे। यह आक्रोश रैली आजाद पार्क से प्रारम्भ होकर कोटा रोड़, इंद्रा मार्केट, अहिंसा सर्किल होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची।
इस आक्रोश रैली में सकल जैन समाज के मंत्री महावीर धनोप्या, संरक्षक त्रिलोकचंद जैन, ओमप्रकाश बड़जात्या, प्रवक्ता ओमप्रकाश ठग, खण्डेलवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष संतोष पाटनी, मंत्री योगेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील बाकलीवाल, सरावगी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र छाबड़ा, नवीन गंगवाल, बघेरवाल समाज से सेवानिवृत्त लेखाकार अनिल जैन, पूर्व तहसीलदार ओमप्रकाश जैन सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने इस आक्रोश रैली में भाग लेकर यूजीसी कानून के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया।
रविन्द्र काला
जैन गजट संवाददाता, बूंदी
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














